-
-
-
शासकीय कार्य में बाधा डालने पर तथाकथित एनीमल लवर के खिलाफ कराया पुलिस प्रकरण दर्ज ग्वालियर 18 अप्रैल -नगर निगम के आवारा श्वान पकडने के अभियान में बाधा डालकर आवारा श्वान को जबरन छुडाने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तथाकथित एनीमल लवर के खिलाफ पडाव थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है उल्लेखनीय है कि बढती गर्मी के चलते शहर में तेजी से बढ रहीं डॉग बाइट की घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा आवारा कुत्ते पकडने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। निगम के अमले द्वारा जहां से डॉग बाइट की शिकायतें आतीं है वहां प्राथमिकता से कुत्ते पकडने के लिए टीम भेजी जाती है लेकिन कई स्थानों पर देखने में आता है कि तथा कथित एनीमल लवर वहां पंहुचकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं और कुत्ते को सेन्टर पंहुचकर या मौके पर ही छुडा लेते हैं। पिछले दिनों 26 मार्च को ऐसी ही एक घटना गांधी नगर में हुई जहां से क्षेत्रीय नागरिक की शिकायत के आधार पर निगम द्वारा एक पागल आवारा कुत्ते को पकडा गया लेकिन तथाकथित एनीमल लवर विनय गुप्ता द्वारा सेन्टर पंहुचकर कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए कुत्ते को छुडाया गया और वापिस पंहुचकर उस कुत्ते द्वारा 4 महिलाओं को काटा गया। जिसकी शिकायत श्री श्याम सिंह चौहान द्वारा एवं संबंधित महिलाओं द्वारा की गई। जिसके आधार पर तथाकथित एनीमल लवर विनय गुप्ता के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज कराया गया है निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने बताया कि निगम द्वारा आवारा श्वान को पकडने का अभियान और तेजी से चलाया जाएगा और जो भी इस अभियान में बाधा डालेगा उसके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी
—Apr 18 2022 -
-
प्रीति दास बनी क्रिसैंडा सॉल्युशन की डायरेक्टर
—Apr 17 2022 -
बीपीसीएल ने अमृत महोत्सव के दौरान साइकिल रैली निकाली
—Apr 17 2022 -
अल्प प्रवास पर आए सीएम भोपाल रवाना
—Apr 17 2022 -
पंजाबी परिषद ने यात्रियों की प्यास बुझाने लगाई दौड
—Apr 17 2022 -
-
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -

















