आई॰एस॰ए॰सी॰ अवॉर्ड के कल्चर कैटेगरी में ग्वालियर के डिजिटल म्यूजीयम को मिला देश भर में 3 स्थान निगमायुक्त श्री कन्याल ने सूरत में ग्रहण किया अवार्ड
Apr 18 2022
ग्वालियर दिनांक 18 अप्रैल 2022- ग्वालियर स्मार्ट सिटी के प्रयासों ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर ग्वालियर को अंकित करने में अपनी भूमिका निभाई है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने सूरत (गुजरात) में इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्डस कांटेस्ट-2020 में विभिन्न थीम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्मार्ट सिटीज को अवार्ड वितरित किये। ग्वालियर को कल्चर श्रेणी में डिजिटल म्यूजीयम के लिये देश भर में 3सरा स्थान प्राप्त हुआ है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने अवार्ड प्राप्त करने वाली स्मार्ट सिटीज को बधाई दी है। नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल द्वारा यह अवार्ड ग्रहण किया गया। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के कंपनी सेक्रेटरी प्रशांत कुमार साहू भी उपस्थित रहे ग्वालियर के स्वर्णिम इतिहास व गौरवशाली संस्कृति को संजोने के लिए स्मार्ट सिटी ग्वालियर में बनाए गए डिजीटल संग्रहालय में डिजिटल उपकरणों की सहायता से दर्शाया गया है। जिसमें स्थापत्य कला, चित्रकला, खेल व मनोरंजन, सहरिया जीवनशैली, परिधान, त्योहार व जीवनयापन, संगीत आदि गैलरी के माध्यम से यहाँ की क्षेत्रीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं का अनुभव आगन्तुकों द्वारा किया जा सकता है। सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती जयति सिंह सहित निगम के सभी अधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त श्री कन्याल को बधाई दी इस डिजीटल म्यूजियम में विरासतों का संरक्षण, विकास का दर्पण ध्येय के साथ शहर की विरासत को सहेजने के साथ ही महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से शहर के विकास को भी गति प्रदान की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









