पंजाबी परिषद ने यात्रियों की प्यास बुझाने लगाई दौड
Apr 17 2022
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण के कम होने के बाद रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर पानी-पानी की आवाज रविवार से गूंजने लगी है। पानी पिलाने के इस सेवाकार्य का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने किया। इस दौरान पंजाबी परिषद के सदस्य, छात्र सहित बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी उपस्थित थे।
गर्मियां शुरू होते ही हर साल पंजाबी परिषद प्यासे यात्रियों के कंठ को ठंडा करने के लिए यह कार्य करती है। दो साल कोरोना संक्रमण के कारण यह कार्य स्टेशन पर नहीं किया जा सका। यात्रियों को पानी पिलाने का सेवा कार्य जुलाई अंत तक चलेगा। उल्लेखनीय है कि पंजाबी परिषद के पास यात्रियों को पानी पिलाने के लिए 42 टंकियां हैं। यह टंकियां परिषद के पदाधिकारियों को विभिन्न समाजसेवियों द्वारा दी गई हैं। इन टंकियों को लेकर सेवादार विभिन्न प्लेटफार्म पर घूमते रहते हैं और ट्रेन आने पर प्यासे यात्रियों को ठंडा पानी वितरित करते हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों की पानी-पानी की आवाज रेलवे स्टेशन पर पिछले 28 साल से गूंज रही है।
यात्रियों को पानी पिलाने का काम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। पहले दिन पानी ठंडा करने के लिए 20 बर्फ की सिल्लियां मंगाई गईं। सभी सेवादारों के लिए भोजन फूलबाग गुरुद्वारा से पहुंचा।
पानी पिलाने के सेवा कार्य के दौरान पडऩे वाली ग्यारस और अन्य त्योहारों पर यात्रियों को शर्बत भी पिलाया जाएगा। पहले दिन भी यात्रियों को शर्बत पिलाकर शीतलता प्रदान की गई। इस सेवा कार्य में युवाओं से लेकर 95 साल तक के बुजुर्ग भी शामिल रहते हैं। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन और छात्र भी प्रतिदिन सेवा कार्य के लिए पहुंचते हैं।
ऐसे हुई सेवाकार्य की शुरुआत
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने की शुरुआत दो मटकों से 28 साल पहले हुई थी। अप्रैल 1994 को एक परिचय सम्मेलन में शामिल होने के लिए पंजाबी परिषद के अध्यक्ष अशोक मारवाह नागपुर गए थे। रास्ते में उनका पानी खत्म हो गया। तब उन्हें किसी भी स्टेशन पर पानी नहीं मिला। प्यास से व्याकुल होने के बाद मारवाह ने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने का संकल्प लिया। ग्वालियर लौटने के बाद 24 अप्रैल से उन्होंने दो मटकों से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने की शुरुआत की थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









