वार्ड 52 में फीडिंग लाइन से जुडें 80 अवैध नल कनेक्शन काटे, संबंधितों को दी चेतावनी
Apr 18 2022
ग्वालियर दिनांक 18 अप्रैल 2022- फीडिंग लाइन में अवैध कनेक्शनों के कारण आगे पानी नहीं पंहुचने की शिकायत पर आज सोमवार को नगर निगम पीएचई के कार्यपालन यंत्री श्री संजय सोलंकी एवं सहायक यंत्री श्री प्रवीण दीक्षित ने वार्ड में कार्रवाई करते हुए लगभग 80 अवैध नल कनेक्शन काटे गए उल्लेखनीय है कि वार्ड 52 स्थित कंकाली माता पानी की टंकी की मैन फीडिंग लाइन में क्षेत्र के नागरिकों द्वारा अवैध नल कनेक्शन करने के कारण आगे के क्षेत्रों में पानी प्रेशर से नही पंहुच पा रहा था, जिसकी शिकायत मिलने पर अधीक्षण यंत्री श्री आर एलएस मौर्य के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री श्री संजय सोलंकी एवं सहायक यंत्री श्री प्रवीण दीक्षित द्वारा क्षेत्र में निरीक्षण किया तथा फीडिंग लाइन में लगभग 80 नल कनेक्शन अवैध रुप से नल कनेक्शन पाए गए। जिनको तत्काल हटवाया गया तथा सभी संबंधितों को पुनः इस लाइन से कनेक्शन न करने की चेतवानी दी गई। इसके साथ ही पुनः एक-दो दिन बाद क्षेत्र में भ्रमण कर लाइन का निरीक्षण किया जाएगा तथा अब यदि अवैध कनेक्शन पाए गए तो संबंधित के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









