नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दो माह पूर्व हुई थी शादी

Apr 17 2022

ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के सोहन डेयरी के पास की है। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेजकर मायके पक्ष को सूचना दे दी है। वहीं मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए है। 
माधौगंज थाना क्षेत्र के सोहन डेयरी के पास रहने वाली 25 वर्षीय ज्योति पत्नी पवन राठौर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका का दो माह पूर्व विवाह हुआ था। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मायके पक्ष को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष भी मौके पर आ गया और हत्या के आरोप लगाते हुए बताया कि मृतका के शरीर पर ब्लेड़ से काटे जाने के निशान मिले है। पुलिस ने मृतका का शव पीएम हाउस भेजकर जांच शुरू कर दी है।