बीपीसीएल ने अमृत महोत्सव के दौरान साइकिल रैली निकाली
Apr 17 2022
ग्वालियर। भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा सक्षम अभियान के अंतर्गत रविवार को कंपू स्थित 13 वी वाहिनी भारत पैट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंप से साइकिल रैली को हरी झंडी उप सेनानी श्याम बाबू एवं प्रादेशिक प्रबंधक बीपीसीएल राजकुमार यदु ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
उप सेनानी श्याम बाबू ने इस अवसर पर कहा कि आज जिस तरह वातावरण प्रदूषित हो रहा है उसे बचाने के लिए हमें तेल गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों को बचाना होगा जिससे स्वच्छ ऊर्जा हमें मिल सकेगी और देश को आर्थिक लाभ भी होगा स्वच्छ ऊर्जा वातावरण और व्यक्ति के स्वास्थ्य जीवन पर काफी असर डालता है।
वही प्रादेशिक प्रबंधक यदु ने बताया बीपीसीएल द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम 11 से 30 अप्रैल तक मनाया जा रहा है इसी क्रम में रविवार को साइकिल रैली के माध्यम से शहर में लोगों को संदेश दिया गया कि हरित और स्वच्छ ऊर्जा अपनाएं उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम आयात पर हमारी निर्भरता काफी अधिक है। तेल और गैस का संरक्षण सर्वोपरि है तेल की हर बूंद को हमें अपने वित्तीय संसाधनों को अर्थव्यवस्था के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर लगाने में मदद करेगी और इस प्रकार राष्ट्र निर्माण में सभी पेट्रोल बचाकर योगदान दें। यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण सभी का सहयोग होगा। साइकिल रैली 13 वी वाहिनी पेट्रोल पंप से केआरजी कॉलेज, ईदगाह होते हुए पेट्रोल पंप पर रैली का समापन किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









