दादा-दादी और नाना-नानी दिवस मनाया

Feb 15 2026

ग्वालियर। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक में गत रोज दादा-दादी एवं नाना-नानी दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य राजेश पांडेय, उप-प्राचार्य पवन जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाध्यापिका डा. भारती यादव ने अतिथियों को पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य और प्रधानाध्यापिका के साथ दादा-दादी एवं नाना-नानी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके पश्चात प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापिका ने बच्चों के जीवन में दादा-दादी एवं नाना-नानी के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बताया कि किस प्रकार वे बच्चों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं जीवन मूल्यों का विकास करते हैं। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, मराठी नृत्य, पंजाबी नृत्य तथा रामायण- पर आधारित एक सुंदर नाट्य प्रस्तुति शामिल थी। कार्यक्रम के अगले चरण में दादा-दादी एवं नाना-नानी के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें चेयर रेस आकर्षण का केंद्र रही। उन्हें अपने बचपन के दिन याद आ गए। कार्यक्रम का संचालन मेघा यादव ने किया।