प्रीति दास बनी क्रिसैंडा सॉल्युशन की डायरेक्टर
Apr 17 2022
ग्वालियर। 36 साल के करियर में प्रीति दास ने कई बड़ी कंपनियों में सीनियर लीडरशिप की भूमिका निभाई है। इनमें माइक्रोसॉफ्ट, ऑरेकल फाइनेंशियल सर्विसेस का नाम शामिल है। जबकि बिड़लासॉफ्ट, कास्टेक (एक कैनेडियन टेक्नोलॉजी फर्म) जैसी कंपनियों में सीईओ और बोर्ड लेवल पर काम किया है। अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में काम कर चुकी प्रीति दास ने आईफ्लेक्स, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जैसी कंपनियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बेहतरीन लीडरशिप के ज़रिए किसी भी संस्थान में बदलाव लाना प्रीति की ताकत है। उन्होंने कंपनियों की उनकी पारंपरिक मजबूतियों से परे जाकर ग्लोबल बिजनेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार किया है। उन्होंने अपने कई असाइनमेंट्स में ट्रांसफॉर्मेशन को प्रदर्शित किया है। कस्टमर एक्सपीरियंस उनकी स्पेशयलिटी है। डाटा के आधार पर फैसले लेना, नए-नए आइडियाज को पारंपरिक ट्रांसफॉर्मेशन के रास्ते लागू करना प्रीति की खासियत है।
प्रीति प्रभावपूर्ण तरह से पांच खास बातों का नेतृत्व करती हैं। उनके पास ग्लोबल लीडर्स, प्रैक्टिशनर्स और टैलेंट का मजबूत नेटवर्क है। डिजिटल, टेक सॉल्यूशन, बीपीएम, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और सर्विस का दायरा और स्पीड ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट डिजाइन और एक्जीक्यूट करना उनकी विशेष योग्यता है। ओईएम और स्टार्टअप को लेकर उनका एक्सपोजर एक गेम चेंजर साबित होगा। इनमें नई पीढ़ी के उत्पाद, सॉल्यूशन, बिजनेस, क्लाउड और टेक्नोलॉजी का समावेश जैसी बातें शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









