अल्प प्रवास पर आए सीएम भोपाल रवाना

Apr 17 2022

ग्वालियर। अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह भोपाल रवाना हुए। गत दिवस ग्वालियर आए मुख्यमंत्री कुछ देर विमानतल पर रुकने के बाद रावतपुरा सरकार दर्शनों के लिए गए थे। ग्वालियर विमानतल पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक शेजवलकर, मध्यप्रदेश बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री राजकीय विमान से भोपाल रवाना हुए।