मि_न लाल चौधरी स्मृति एक दिवसीय शतरंज टूर्नामेंट सम्पन्न
Apr 17 2022
ग्वालियर। जिला शतरंज संघ ग्वालियर एवम् मिटठन लाल चौधरी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय मि_न लाल चौधरी स्मृति शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन रविवार 17 अप्रैल को दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूडकोर्ट थर्ड फ्लोर पर प्रात: 9 बजे से आयोजित किया गया। इस आयोजन की जानकारी देते हुए जिला शतरंज संघ के जिला अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि यहां टूर्नामेंट दो फार्मेट में आयोजित किया गया। ओपन एवम् अंडर 11 इस टूर्नामेंट में प्रतिभागियों ने 5 राउंड खेले। जो कि स्विस पद्धति पर आधारित हूआ। इस आयोजन का प्रथम राउंड प्रात: 9:30 बजे और पांचवां राउंड 1:30 बजे से हुआद्व पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन 3 बजे किया गया। विभिन्न आयु वर्ग के लिए अलग अलग पुरूस्कार नगद राशि के रूप में प्रदान किए गये। इस आयोजन के टूर्नामेंट प्रभारी आकाश सेठ एवम आरबीटर राजेश द्विवेदी थे।
अंडर 11 में
प्रथम वान्या सक्सेना, द्वितीय तीर्थराज कैलासिया, तृतीय अयान कृष्णा
अंडर 17 में
प्रथम आयूष मिश्रा, द्वितीय उज्ज्वल मिश्रा, तृतीय सार्थक गुर्जर
ओपन कैटेगरी में
प्रथम बृजेश शर्मा, द्वितीय केके शर्मा, तृतीय दिवित गंगवाल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









