-
-
-
ग्वालियर। अदिति आस्था सेवा समिति की ओर से शनिवार को महिला पॉलिटेक्निकल पॉलिटेक्निक कॉलेज पड़ाव पर पुलिस अधीक्षक द्वारा लगाई गई बेटी की पेटी एवं पुलिस हेल्पलाइन के लिए जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और बेटियों को महिला थाना प्रभारी गीता भदौरिया ने बताया कि किसी भी लड़की को कोई भी समस्या हो तो वह अपनी ओर से एक आवेदन बनाकर इस पेटी में डाल दें। उनके द्वारा की गई शिकायत को गोपनीय रखा जाएगा। उसके साथ ही उनको पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100, वनस्टॉप सेंटर नंबर 1091, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1090, सीएम हेल्पलाइन 181 के बारे में भी जानकारी दी गई। ताकि सभी पुलिस और प्रशासन की मदद ले सकें। इस कार्यक्रम में मु य अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी गीता भदौरिया विशिष्ट अतिथि कर्तव्य सामाजिक संस्था की अध्यक्ष शैलजा शर्मा, हर्षिता गुर्जर, राम कुमार शास्त्री और कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा किया गया।
—Feb 15 2020 -
गौरखी से कंपू तक बनेगा 1 किमी लंबा लाईओवर
—Feb 15 2020 -
मौसम ने हल्की गर्मी का अहसास कराया
—Feb 15 2020 -
-
-
आश्रम में मना मातृ-पितृ पूजन दिवस
—Feb 15 2020 -
-
मलखान सिंह पर हुई रासुका की कार्रवाई ग्वालियर 14 फरवरी 2020 जिला दण्डाधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा.3 ;2द्ध के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मलखान सिंह पुत्र सल्तान सिंह लोधी के विरूद्ध एनएसए ;राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनद्ध की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन पर की गई है। जिला दण्डाधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने थाना पुरानी छावनी के ग्राम जलालपुर निवासी मलखान सिंह पुत्र सुल्तान सिंह लोधी उम्र 32 वर्ष पर पुरानी छावनी एवं महाराजपुरा थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज होने एवं आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहनेए जिससे लोक व्यवस्था को गंभीर संकट उत्पन्न होने की पूर्ण संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून अधिनियम के तहत तीन माह की अवधि के लिए निरूद्ध किया गया है।
—Feb 14 2020
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -
















