सीबीएसई की परीक्षाएं शनिवार से शुरू कड़ी सुरक्षा में दी विद्यार्थियों ने परीक्षा
Feb 15 2020
ग्वालियर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा हायर सेकेण्डरी व हाईस्कूल की परीक्षा इस वर्ष फरवरी माह से ही कराई जा रही है। शनिवार 15 फरवरी को परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू हो गई। सीएसई की 10वीं की परीक्षा का शनिवार को पहला पेपर था जबकि 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी जो 30 मार्च तक चलेगी। शनिवार सुबह से ही परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए, जहां परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। शनिवार को परीक्षा कुछ ही केंद्रों पर आयोजित हुई।
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का पहला मु य पेपर 26 फरवरी को इंग्लिश। 29 फरवरी को हिंदी, 4 मार्च को विज्ञान, 7 मार्च को संस्कृत, 12 मार्च को गणित, 18 मार्च को समाजिक विज्ञान और 20 मार्च इंफोर्मेशन क यूनिकेशन टेक्नोलॉजी और क प्यूटर एप्लीकेशन विषय की परीक्षा होगी।
12वीं की परीक्षाएं
सीबीएसई 12वीं परीक्षा कार्यक्रम 2020 के तहत 30 मार्च को 12वीं के छात्रों की अंतिम परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मु य विषयों में 22 फरवरी से मनोविज्ञान, 27 फरवरी को अंग्रेजी, 2 मार्च को भौतिक विज्ञान, 3 मार्च को इतिहास, 5 मार्च को अकाउंटेंसी, 6 मार्च को राजनीतिक विज्ञान, 7 मार्च को रसायन विज्ञान,14 मार्च को जीव विज्ञान, 17 मार्च को गणित, 20 मार्च को हिंदी और 23 मार्च को भूगोल, 30 मार्च को समाजशास्त्र की परीक्षा होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









