माता.पिता के आशीर्वाद से बढ़कर कुछ नहीं दृ कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी माता.पिता पूजन दिवस पर किया सम्मान समस्याओं का मौके पर ही हुआ निराकरण
Feb 14 2020
ग्वालियर 14 फरवरी 2020 माता.पिता की सेवा करना हम सबका प्रथम दायित्व है। उनके आशीर्वाद से बढ़कर कुछ नहीं होता है। ग्वालियर कलेक्टर की पहल पर 14 फरवरी ;वेलेंटाइन.डेद्ध पर माता.पिता पूजन समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय में किया गया। समारोह में 25 से अधिक जोड़ों का कलेक्टर ने शॉल.श्रीफल से सम्मान किया। इसके साथ ही उनकी समस्याओं का भी मौके पर ही निराकरण किया। किसी की पेंशनए किसी के राशनकार्ड तथा अन्य समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही रेडक्रॉस के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। कुछ परिवारों को मौके पर ही राशन उपलब्ध भी कराया गया।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने इस मौके पर कहा कि जिला प्रशासन वृद्ध जनों की समस्याओं के लिए दृढ़ संकल्पित है। भरण.पोषण अधिनियम के तहत भी जिले में अग्रणी कार्रवाई करते हुए शिविर आयोजित कर वृद्धजनों की समस्याओं का निराकरण किया गया था। उसी क्रम में माता.पिता पूजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में कलेक्टर श्री चौधरी ने सभी से व्यक्तिगत चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। ज्यादातर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कहा कि वृद्धजनों की समस्याओं के निराकरण के साथ.साथ उनके स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में ही स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया है। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण में दांतों का इलाजए आंखों की जांच करने के साथ.साथ ट्राइस्किलए कानों की मशीन एवं अन्य सामग्री का वितरण भी मौके पर ही किया जा रहा है।
इन हितग्राहियों को मौके पर ही दिलाया एक दृ एक क्विंटल अनाज
माता.पिता पूजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिन लोगों द्वारा राशन न मिलने की शिकायत की गई उन्हें कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने खाद्य विभाग के माध्यम से एक दृ एक क्विंटल गेहूँ तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराने के आदेश प्रदान किए। जिन लोगों को गेहूँ उपलब्ध कराया गया हैए उनमें बहोड़ापुर निवासी श्रीमती जरीनाए इन्द्राकॉलोनी निवासी पूरनलालए जिंसी नाला निवासी सुश्री नूरजहांए सीपी कॉलोनी की रेश्मा देवीए मछली बाजार किलागेट के नूर मोहम्मदए शिवनगर के श्री लक्ष्मण पुत्र राजारामए ईंटमा ब्लॉक भितरवार के बृजमोहन तथा ईंटमा के ही पर्वत सिंह शामिल हैं।
रेडक्रॉस के माध्यम से इन्हें दी गई सहायता
समारोह में जिन लोगों को निराश्रित पेंशन नहीं मिल रही है उनकी पेंशन स्वीकृत कराने के साथ.साथ उन्हें सहायता भी प्रदान की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी रेडक्रॉस के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई गई। जिन लोगों को सहायता उपलब्ध कराई गई उनमें सीपी कॉलोनी निवासी श्रीमती रेश्माध्चौखेलाल को 2 हजार रूपएए श्रीमती नूरजहां 500 रूपएए पूरनलाल 2 हजार रूपएए रतन पेंटर 5 हजार रूपएए भगवानदास 15 हजार रूपए तथा बसंत सिंह बघेल को 7 हजार 500 रूपए की सहायता उपलब्ध कराई गई।
स्वास्थ्य परीक्षण एवं भोजन भी कराया गया
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने माता.पिता पूजन दिवस पर आयोजित समारोह में जिलेभर से आए बुजुर्गजनों का कार्यक्रम स्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण कराया । इसके साथ ही समारोह में पधारे सभी लोगों को साथ में भोजन भी कराया।
यह थे उपस्थित
माता.पिता पूजन दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्माए एडीएम श्री किशोर कान्यालए अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंहए अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्यए सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महिप तेजस्वी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
जीवन सुगमता का सूचकांक तैयार करने में अधिक से अधिक नागरिकों बने सहभागी
स्मार्ट सिटी के प्रचार वाहन को कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने स्मार्ट सिटी द्वारा जीवन सुगमता का सूचकांक तैयार करने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता के लिए शहर में चलाए जा रहे प्रचार रथ को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
सीईओ स्मार्ट सिटी श्री महिप तेजस्वी ने बताया कि 100 स्मार्ट सिटियों में यह सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसमें नागरिकगण फीडबैक भी दे सकते हैंए इसके लिए क्यूआर कोड को स्कैन कर अथवा ूूूण्म्व्स्ण्वतहध्बपजप्रमदमिमकइंबा लिंक पर जाकर अंकित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रचार वाहन शहर में भ्रमण कर अधिक से अधिक लोगों को अपना फीडबैक देने हेतु प्रोत्साहित करने का कार्य करेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









