ग्वालियर। अदिति आस्था सेवा समिति की ओर से शनिवार को महिला पॉलिटेक्निकल पॉलिटेक्निक कॉलेज पड़ाव पर पुलिस अधीक्षक द्वारा लगाई गई बेटी की पेटी एवं पुलिस हेल्पलाइन के लिए जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और बेटियों को महिला थाना प्रभारी गीता भदौरिया ने बताया कि किसी भी लड़की को कोई भी समस्या हो तो वह अपनी ओर से एक आवेदन बनाकर इस पेटी में डाल दें। उनके द्वारा की गई शिकायत को गोपनीय रखा जाएगा। उसके साथ ही उनको पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100, वनस्टॉप सेंटर नंबर 1091, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1090, सीएम हेल्पलाइन 181 के बारे में भी जानकारी दी गई। ताकि सभी पुलिस और प्रशासन की मदद ले सकें। इस कार्यक्रम में मु य अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी गीता भदौरिया विशिष्ट अतिथि कर्तव्य सामाजिक संस्था की अध्यक्ष शैलजा शर्मा, हर्षिता गुर्जर, राम कुमार शास्त्री और कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा किया गया।

Feb 15 2020