मौसम ने हल्की गर्मी का अहसास कराया
Feb 15 2020
ग्वालियर। बीते 24 घंटे में शहर के मौसम ने अचानक करवट बदलकर लोगों को हल्की गर्मी का अहसास कराते हुए फिजा में फाल्गुनी रंग घोलने का काम किया है। मिलाजुला मौसम खूब सुहावना लग रहा है। वहीं मौका मिलते ही औंधे मुंह पड़े पारे ने भी पहले अपनी कमर सीधी की और दौड़ लगानी शुरु कर दी।
अधिकतम पारा जहां शुक्रवार को 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था और सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था, वहीं शनिवार को न्यूनतम पारा 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा।
तेज धूप के साथ ही वातावरण शुष्क होते ही नमी की मात्रा भी घट गई, आद्र्रता 60 प्रतिशत रह गई जो कि सामान्य से 2 प्रतिशत कम थी।
मौैसम के जानकारों का कहना है कि भले ही फिलहाल मौसम में गर्मी आ गई हो, लेकिन दो दिन बाद एक बार फिर बदलाब की संभावना है, ऐसे में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन ठंड अब ज्यादा प्रभावी नहीं होगी। रात में जरूर यह अपना प्रभाव बनाए रखेगी।
मौसम बदलते ही शहर का जनजीवन भी पूरी तरह सामान्य दिखाई दिया। कल तक जहां सर्द हवा सुबह कंपाने का काम करती थी शनिवार को ऐसा नहीं हुआ। अलसुबह तक जरूर कुछ ठंड का अहसास था, लेकिन साढ़े आठ बजे ही सूरज की किरणों ने ऐसा रंग दिखाया कि धूप से चुभन महसूस होने लगी, ऐसे में जो लोग कुछ देर से घर से बाहर निकले उनके द्वारा गर्म कपड़ों का इस्तेमाल नहीं किया गया, बल्कि दोपहर से कुछ पहले ही लोग पूरी तरह से सामान्य कपड़ों में आ गए, वहीं जो गर्म कपड़े पहनकर घर से निकले वह भी इन्हें उतारकर या तो हाथ में लिए दिखे या फिर कंधे पर डाल लिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









