रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने लायसेंसी पिस्टल सेखुद को मारी गोली,हालत गंभीर

Feb 15 2020

ग्वालियर। अज्ञात कारणों के चलते एक रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने खुद को लायसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम स्थित राधा कृष्ण कॉलोनी की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम स्थित राधा कृष्ण कॉलोनी निवासी चंद्रपाल गौर रिटायर्ड जवान है। शनिवार सुबह आठ बजे के करीब उनकी पत्नी नीतू गौर ने खुद को पति की लायसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उपचार के लिए जेएएच में भर्ती कराया। जहां पर उनकी हालत गंभीर देखकर उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि काफी समय से नीतू बीमार चल रही थी और इसी डिप्रेशन में उसने खुद को गोली मारी है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।