भाजपा केन्द्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त

Feb 15 2020

ग्वालियर। भाजपा केन्द्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर पर की गई भारी मूल्य वृद्धि के खिलाफ शनिवार को शहर जिला कंाग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में चंन्द्रवदनी नाका चैराहा पर आक्रोष व्यक्त करते हुए रसाई गैस मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की गई। 
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि भाजपा केन्द्र सरकार द्वारा रसोई गैस में मूल्य वृद्धि किए जाने से हर घर में थाली खाली रहेगी, रोटी बनाने के लिये गृहणियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, और गरीब वर्ग को प्रतिमाह गैस सिलेंडर खरीदने में आर्थिक हानि उठानी पड़ेगी, सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली भाजपा जनमानस का विनाश करने पर तुली हुई है, रसोई गैस आज हर घर की आवश्यक वस्तु हो गई है, बिना गैस के न खाना बन पाएगा, घर की महिलांएं को गैस चुल्हा जलाने में भी अब सोचना पड़ेगा। 
इस अवसर पर अमित शुक्ला, शिवम शर्मा, राजू कुशवाह, कमल भास्कर, रॉकी पटेल, अफरोज खान, पुरूषोत्तम सोलंकी, नरेन्द्र कुशवाह, अर्जुन कुशवाह, बंसत शर्मा, शुभम गोड़, इमरान खान, नबाव सिंह राणा, संजय रावत, मुकेश रावत, मुकेश पांडे, संदीप स्वामी, युनुस चैहान, रिंकू खान, अनिल साहू, दीपक साहू, अंकित अग्रवाल, अजय साहू, सुमित गोड़, जितेन्द्र रजक, आकाश रजक, रवि रजक आदि उपस्थित थे।