पुलिस ने मोबाइल चोर को चोरी के मोबाइल सहित किया गिर तार

Feb 15 2020

ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में शनिवार  को साबयरसैल प्रभारी उनि. कुलदीपराजपूत को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना इन्दरगंज में चोरी के प्रकरण में फरार सचिन जाटव को गोविंदपुरी चौराहे के आसपास देखा गया है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये सायबर सैल प्रभारी कुलदीपराजपूत व थाना इन्दरगंज की संयुक्त टीम ने मिलकर मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर चोर सचिन जाटव निवासी ग्वालियर को धरदबोचा। गिर तार चोर की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक चोरी का मोबाइल बरामद किया गया। गिर तार चोर के खिलाफ  थाना इन्दरगंज में प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय मे पेश किया गया था जिसे न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका-उक्त चोर को गिर तार करने में थाना प्रभारी इन्दरगंज पंकज त्यागी, प्रकरण के विवेचक प्रताप सिंह भदौरिया, विनोद शर्माएवं सायबर सैल प्रभारी कुलदीप सिंह राजपूत, अंजनी चंदेल, संजय जादौन, कृष्णपाल यादव, आकाश पाण्डें, आशीष शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।