गौरखी से कंपू तक बनेगा 1 किमी लंबा लाईओवर

Feb 15 2020

ग्वालियर। दक्षिण विधानसभा में ट्रेफिक समस्या से निजात पाने के लिए लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। विधायक प्रवीण पाठक ने पीडब्ल्यूडी, स्मार्ट सिटी, ट्रेफिक पुलिस व निगम अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया इस दौरान गौरखी से कंपू तक लाईओवर बनाने की गुंजाइश के चलते अधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार करने को कहा साथ ही और भी जगह लाईओवर बनाए जाने के लिए फिजिविलिटी तलाशने को कहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा अब यहां पर ड्रोन से सर्वे किया जाएगा और क्षेत्र में लाईओवर के लिए जगह की तलाश की जाएगी।
महाराज बाड़े से कंपू होते हुए सिकंदर कंपू उसके बाद सिकंदर कंपू से शासकीय इंजीयिरिंग विद्यालय मामा का बाजार से माधवगंज थाने तक निरीक्षण किया। विधायक ने अधिकारियों को क्षेत्र के ट्रेफिक समस्या वाले प्वाइंट बताए और यहां पर लाईओवर की गुंजाइश तलाशने के लिए कहा इस दौरान महाराज बाड़े से कंपू तक 1 किमी लंबे लाईओवर बनाए जाने पर विधायक ने सहमति दी। पीडब्ल्यूडी ब्रिज कार्यपालनयंत्री एमएस जादौन ने बताया कि यहां फिजिविलिटी है तो विधायक ने इसका प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर आयुक्त दिनेशचंद शुक्ला, ट्रेफिक डीएसपी नरेश अन्नौटिया, पीडब्ल्यूडी ईई ओम हरि शर्मा, ईई स्मार्ट सिटी अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विधायक ने अधिकारियो को तारागंज, माधवगंज सहित अन्य इलाकों में भी लाईओवर बनाने के लिए फिजिविलिटी चेक करने को कहा है साथ ही उन्होंने ड्रोन के जरिए क्षेत्र का सर्वे करने को कहा है। माधवगंज में लाईओवर बनाने के लिए जब कहा तो पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि यहां बिल्डिंग ऊंची है और लैंडिंग के लिए जो 20 मीटर की जगह की जरूरत होती है वह भी नहीं है।