-
-
-
-
-
नगदी सहित एक लाख का माल पार.बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के गरगज कॉलोनी की घटना ग्वालियर। दरवाजा खुला छूटा तो चोर नगदी व सामान पार कर ले गए। वारदात बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के गरगज कॉलोनी की है। घटना का पता सुबह साढ़े तीन बजे चला जब पीडि़त की आंख खुली तो सामान गायब था। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैबहोड़ापुर थाना क्षेत्र के गरगज कॉलोनी निवासी अजय पुत्र दुर्गा प्रसाद छात्र है और मूलत: दतिया का रहने वाला है। यहां पर उसके साथ ही गोलू सैंडो नामक एक अन्य छात्र भी रहता है। बीती रात खाना खाने के बाद वह सो गए थे और सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब गोलू की नींद खुली तो पता चला कि कमरे में रखा उनके मोबाइल, सैमसंग कंपनी का टेबलेट, 25 हजार रुपए नगदी के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ ही अन्य सामान भी नहीं हैं। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई हैनगदी, जेवर ले गए चोरग्वालियर थाना क्षेत्र के शील नगर निवासी केदार सिंह प्राइवेट जॉब करते हैं। बीते रोज वह किसी काम से बाहर गए थे और घर पर ताला डाल गए थे। सूना घर देखकर चोरों ने धावा बोला और अलमारी से नगदी 1 हजार रुपए के साथ ही सोने व चांदी के जेवर पार कर ले गए। वारदात का पता सुबह चला जब वह वापस आए तो ताले टूटे थे और नगदी व जेवर गायब थे। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़त ने बताया कि चोर जेवर कौन-कौन से ले गए हैं, इसका पता परिजनों के आने पर चलेगाछत के रास्ते आए ले गए चेक बालमाधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा निवासी विजय सोलंकी पेट्रोल पंप मेंटेनेंस का काम करते हंै। बीते रोज छत के रास्ते आए चोर उनके घर से 12 चेक बॉल पीतल की कीमती करीब एक लाख रुपए की चोरी कर ले गए। वारदात का पता रात नौ बजे चला जब वह सामान चेक करने पहुंचे। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैचोर ले उड़े जेवर व नगदीविश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नई बस्ती महलगांव निवासी धनीराम पुत्र हीरा लाल के घर पर धावा बोलकर चोर नगदी बीस हजार रुपए व सोने तथा चांदी के जेवर पार कर ले गए। वारà
—Jun 03 2021 -
ग्वालियर पुलिस ने दी कोरोना को मात.जिले का पुलिस विभाग हुआ कोरोना मुक्त ग्वालियर। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण से जूझ रही ग्वालियर पुलिस अब कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गई है। डेढ़ माह बाद आज जिले में एक भी एक्टिव कोरोना संक्रमित जवान या अफसर नहीं हैएसपी अमित सांघी ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से कोरोना संक्रमण से जूझ रही पुलिस अब संक्रमण से मुक्त हो गई है और आज एक भी संक्रमित जवान या अफसर नहीं है। हालांकि इस दौरान तीन पुलिसकर्मियों की संक्रमण की चपेट में आने से देहांत हुआ है। जबकि करीब तीन सैकड़ा जवान संक्रमित हुए थे। जो पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गएथाना प्रभारी व अफसरों ने की मॉनीटरिंगसंक्रमण की चपेट में आए जवान तथा अफसरों के स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सभी एएसपी पर थी। उनके साथ ही इलाज की समुचित व्यवस्था के साथ ही अन्य परेशानियों को दूर कियासंक्रमित होतेहीकियाआइसोलेटएएसपी हितिका वासल ने बताया कि जवान के संक्रमित होने का पता चलते ही जवान को आइसोलेट कराया गया और उसके परिजनों को संक्रमित से दूर रखा। जो भी दवा या अस्पताल में भर्ती कराने की जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी को दी और दिन में संक्रमित जवानों की जानकारी व उनके स्वास्थ्य की जानकारी जुटाई। जिससे समय पर उपचार के साथ ही अन्य जरूरतें पूरी हुईं
—Jun 03 2021 -
दांव लगाते नौ धरे ग्वालियर। ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों को हजीरा थाना पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा है। पकड़े गए जुआरियों से पुलिस ने नगदी व ताश की गड्डी बरामद की है। जबकि मौका पाकर करीब आधा दर्जन जुआरी खिसक गए। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैहजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेशम मील मेंं जुआ का फड़ लगा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी तो पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे। जिनका पीछा कर नौ जुआरी दबोच लिए, जबकि उनके कुछ साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों से 16 हजार 200 रुपए बरामद कर मामला दर्ज कर लिया हैयह पकड़े गएपकड़े गए जुआरियों ने अपने नाम जावेद अली, दीपेश वर्मा, भाव सिंह लोधी, विजय वर्मा, अमित सेंगर, विनोद शर्मा, देवेन्द्र शिवहरे, रवि कुशवाह, अविरल कटारे बताए है
—Jun 03 2021 -
-
नकली हार थमाया, असली जेवर ले उड़ा .डेढ़ लाख रुपए का लगाया चूनाहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर की घटना ग्वालियर। नकली सोने का हार देकर एक ठग सराफा कारोबारी से सोने की सात अंगूठी ठग ले गया। वारदात बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के उरवाई गेट के पास की है। घटना का पता उस समय चला जब काफी देर बाद भी ठग जेवर लेकर नहीं लौटा तो कारोबारी ने हार को कसौटी पर कसा तो पता चला कि हार नकली है। हार नकली होने का पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैबहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर स्थित उरवाई गेट निवासी गजेन्द्र सिंह यादव पुत्र भंवर सिंह यादव पेशे से सराफा कारोबारी है और उनकी टोपी बाजार में शिवम ज्वेलर्स के नाम से सोने व चांदी के जेवर की दुकान है। बीते रोज सुबह एक युवक उनके घर पर आया और बताया कि उन्हें सोने की अंगूठियां खरीदनी है। जिस पर उन्होंने उसे सोने की अंगूठी दिखाई तो उसने सात अंगूठी पसंद कीघर दिखाने की कहकर ले गयाअंगूठी पसंद आने के बाद युवक ने कहा कि वह अंगूठी घर दिखाकर आता है और इसके एवज में वह अपना हार दे गया। इसके बाद वह इंतजार करते रहे, लेकिन वह वापस नहीं आया। करीब दो घंटे बीतने के बाद भी जब युवक वापस नहीं आया तो गजेन्द्र ने दुकान से सोना चेक करने की कसौटी मंगाई तो पता चला कि हार नकली है। इसका पता चलते ही वह थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लियासजातीय होने पर खा गए धोखापीडि़त ने पुलिस को बताया कि ठग ने खुद को फूलपुर गांव का रहने वाला बताया। फूलपुर में उसके समाज के लोग रहते हैं और इस पर उन्हें विश्वास हो गया और उसने पूरे गांव की जानकारी भी ली थी। युवक जानकार था और उसे पूरे गांव की जानकारी थी, इसलिए वह उस पर विश्वास कर गए और बगैर हार की जांच किए ही उन्होंने अंगूठी दे दीसीसीटीवी मेंं घटना कैद पुलिस ने जब वहां पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो ठग के स्पष्ट फुटेज मिले हैं। पुलिस ने फुटेज लेने के साथ ही ठग की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अब आस-पास के सीसीटीवी खंगाल कर यह पता लगा रही है उसके साथ और कौन-कौन था और वह किस गाड़ी से आया थावर्जनसराफा कारोबारी से एक ठग नकली हार देकर सोने की सात अंगूठी ठग कर ले गया है। सीसीटीवी फुट
—Jun 03 2021 -
रेमडेसिविर की कालाबाजारी में एक नर्स और गिरफ्तार
—Jun 03 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -














