ग्वालियर पुलिस ने दी कोरोना को मात.जिले का पुलिस विभाग हुआ कोरोना मुक्त ग्वालियर। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण से जूझ रही ग्वालियर पुलिस अब कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गई है। डेढ़ माह बाद आज जिले में एक भी एक्टिव कोरोना संक्रमित जवान या अफसर नहीं हैएसपी अमित सांघी ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से कोरोना संक्रमण से जूझ रही पुलिस अब संक्रमण से मुक्त हो गई है और आज एक भी संक्रमित जवान या अफसर नहीं है। हालांकि इस दौरान तीन पुलिसकर्मियों की संक्रमण की चपेट में आने से देहांत हुआ है। जबकि करीब तीन सैकड़ा जवान संक्रमित हुए थे। जो पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गएथाना प्रभारी व अफसरों ने की मॉनीटरिंगसंक्रमण की चपेट में आए जवान तथा अफसरों के स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सभी एएसपी पर थी। उनके साथ ही इलाज की समुचित व्यवस्था के साथ ही अन्य परेशानियों को दूर कियासंक्रमित होतेहीकियाआइसोलेटएएसपी हितिका वासल ने बताया कि जवान के संक्रमित होने का पता चलते ही जवान को आइसोलेट कराया गया और उसके परिजनों को संक्रमित से दूर रखा। जो भी दवा या अस्पताल में भर्ती कराने की जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी को दी और दिन में संक्रमित जवानों की जानकारी व उनके स्वास्थ्य की जानकारी जुटाई। जिससे समय पर उपचार के साथ ही अन्य जरूरतें पूरी हुईं
Jun 03 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









