कैट द्वारा की गई नई पहल सराहनीयरू कुलपति संगीता शुक्ला .ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन शुरू

Jun 03 2021

 

ग्वालियर 03 जूनजीवाजी विश्व विद्यालय की कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला ने कहा कि काॅन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा विश्व विद्यालय के साथ मिलकर विश्व विद्यालय परिसर में जो नई पहल की गई है ’’ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन’’ की यह सराहनीय कार्य है। इससे संक्रमण से बचा जायेगा, बुजुर्गो को लाभ होगा। आज इस महामारी से बचने के तीन ही उपाय हैं। पहला मास्क लगाना, दूसरा सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करना, तीसरा वैक्सीन लगवाना। यही हमें संक्रमण से बचा सकते हैं। कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन नित नये प्रयोग करते हैं और मेट्रो शहरों की तरह अब ग्वालियर में भी कार में बैठे हुये लोगों को वैक्सीनेशन सुविधा उपलब्ध की है। भा.ज.पा.के जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने कैट के प्रयास की सराहना की और वैक्सीनेशन अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने की बात की। मध्यप्रदेश चेम्बर आफॅ कामर्स के उपाध्यक्ष पारस जैन ने कहा कि ’’ड्राइव थू्र वैक्सीनेशन’’ एक नई पहल है। अतिथियों ने उपरोक्त बात आज जीवाजी विश्व विद्यालय परिसर में ’’ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन’’ शिविर के शुभारंभ करते हुये कही। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितिका वासल, जीवाजी विश्व विद्यालय के कुलसचिव डॉ. आनन्द मिश्रा, रेक्टर डॉ. उमेश होलानी, डीसीडीसी डॉ. केशवसिंह गुर्जर, एसडीएम ग्वालियर प्रदीप तोमर, कार्यपरिषद के सदस्य डॉ. शिवेन्द्र सिंह राठौर, वीरेन्द्र गुर्जर, जिला स्वास्थ अधिकारी अशोक खरे, विशेष रूप से उपस्थिरत थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ कियाकैट के जिला संयोजक दीपक पमनानी ने कार्यक्रम का संचालन किया एव आभार प्रदर्शन शिविर संयोजक उदित चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज चैरसिया, जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विकास हरलालका, जिला महामंत्री मुकेश जैन, संयुक्त सचिव मयूर गर्ग, राघवेन्द्र सिंघल, शरद मंगल, आशीष अग्रवाल,आयुष लडढा, नीलेश प्रवाल सहित अनेक कैट पदाधिकारी उपस्थित थे। अनेक शहर वासियों ने आज इस ’’ड्राइव थू्र वैक्सीनेशन’’ शिविर में पहुँच कर लाभ उठाया और वक्सीन लगवाई