मुख्यमंत्री श्री चौहान को वैक्सीनेशन के लिए 5 करोड़ का चेक भेंट

Jun 03 2021

ग्वालियर 03 जून मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को आज प्रदेश में वैक्सीनेशन के लिए प्रॉक्टर एंड गैम्बल होम प्रॉक्टर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री निवास में 5 करोड़ रूपये का चेक भेंट किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास सारंग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री  चौहान को प्रॉक्टर एंड गैम्बल की ओर से प्लांट मैनेजर  माहिम अग्रवाल और सीनियर मैनेजर  संजय सिंह ने चेक भेंट किया