संभागीय आयुक्त एवं आईजी को शहर भ्रमण के दौरान महाराज बाड़े पर जरूरतमंदों को सस्ता भोजन कराते मिली चलित दीनदयाल रसोई अधिकारियों ने चलित दीनदयाल रसोई का किया अवलोकन, निगम के सेवा कार्य की सराहना की
Jun 03 2021
ग्वालियर 03 जून संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना एवं आईजी अविनाश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा अनलॉक के उपरांत शहर का भ्रमण किया जा रहा था , जिसके तहत महाराज बाड़े पर निरीक्षण के दौरान नगर निगम द्वारा संचालित चलित दीनदयाल रसोई जरूरतमंदों को सस्ता भोजन उपलब्ध कराते हुए दिखी, तो उत्सुकतावश अधिकारियों द्वारा चलित दीनदयाल रसोई का अवलोकन किया तथा दीनदयाल रसोई के समर्पण भाव की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह , पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी एवं नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा उपस्थित रहेअवलोकन के दौरान संभागीय आयुक्त श्री सक्सेना एवं आईजी श्री शर्मा ने दीनदयाल रसोई से प्रदान किए जाने वाले भोजन को देखा एवं निगम के इस पुण्य कार्य की सराहना की। अधिकारियों द्वारा नोडल अधिकारी दीनदयाल रसोई को निर्देश दिए गए की साफ-सफाई एवं हाइजीन का पूरा ख्याल रखें और स्वयं को तथा भोजन लेने आने वाले को भी सैनिटाइज करेंइस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के 3 स्थानों पर संचालित स्थाई दीनदयाल रसोई एवं एक चलित दीनदयाल रसोई के माध्यम से अन्य आवश्यक स्थानों पर पहुंचकर जरूरतमंदों को प्रतिदिन सुबह व शाम के समय शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर निगम ग्वालियर द्वारा पूर्ण सेवा व समर्पण भाव के साथ दीनदयाल रसोई सेवा प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाई जा रही है । जिसके तहत नगर निगम द्वारा रोडवेज बस स्टेंड, झांसी रोड बस स्टैंड एवं राजपाएगा रोड नया बाजार पर स्थाई दीनदयाल रसोई चलाई जा रही है। जिसमें प्रतिदिन सुबह 10: बजे से 3:बजे तक एवं शाम को 5:30 बजे से 8:30 बजे तक जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है । इन तीनों दीनदयाल रसोई में लगभग 3500 नागरिकों को प्रतिदिन सुबह व शाम का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही चलित दीनदयाल रसोई द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों महाराज बाड़ा, जया रोग अस्पताल परिसर, मुरार अस्पताल परिसर एवं विभिन्न झुग्गी झोपड़ी वाले क्षेत्रों में पहुंच कर गरीब, असहाय, निराश्रित, बेरोजगार लोगो को जिनके पास भोजन के लिए ₹10 भी नहीं है ऐसे लगभग 1500 जरूरतमंद लोगों को दीनदयाल रसोई द्वारा सुबह व शाम को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









