पुलिस को देख भागे, पकड़े तो निकले चोर.5 चोर, 9 बाइक व 2 एक्टिवा हुई बरामद

Jun 03 2021

ग्वालियर। हंगामा कर रहे युवकों की नजर जैसे ही पुलिस मोबाइल पर पड़ी, वे भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया और दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने खुद को वाहन चोर गिरोह का सदस्य बताया। पुलिस ने पूछताछ के बाद फरार उनके तीन साथियों को भी दबोच लिया। घटना कंपू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाडिय़ा की है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद चोरी की नौ बाइक व दो एक्टिवा बरामद की है। पुलिस पकड़े गए चोरों से अन्य वारदातों की पूछताछ में जुट गई हैएएसपी हितिका वासल ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि आधा दर्जन के लगभग युवक कैंसर पहाडिय़ा पर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसआई महेन्द्र ङ्क्षसह, एएसआई देवेन्द्र तोमर, प्रधान आरक्षक सतीश तिवारी, आरक्षक हितेन्द्र शर्मा, भूपेन्द्र राजपूत, अरविन्द्र फरेले, अजय शर्मा, मनीष रावत को सूचना की तस्दीक के लिए पहुंचाया। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची वहां पर बाइकों पर हंगामा कर रहे पांच युवक भागने लगे। जिनका पुलिस टीम ने पीछा किया और मौके से दो युवक जसरथ उर्फ जसवंत यादव पुत्र साहब सिंह यादव निवासी शिव नगर कॉलोनी तथा राजू उर्फ छोटू पुत्र कालीचरण दौहरे निवासी सिकंदर कंपू को दबोच लिया। उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि वह बाइक चोर हंै और एक ग्राहक का इंतजार कर रहे थेतीन मिले मोतीझील पर 
पुलिस ने मोतीझील पर इरफान खान के घर पर दबिश दी तो फरार हुए चोर अंकेश पुत्र दशरथ यादव निवासी कैलारस, दीपा उर्फ दीपू यादव पुत्र प्रीतम सिंह यादव निवासी खिरिया तिघरा तथा इरफान पुत्र हसन खान निवासी मोतीझील को दबोच लियातीन टीमों ने की 9 बाइक व दो एक्टिवा बरामदपुलिस ने पूछताछ के बाद तीन टीमें बनाकर रात भर में ही मुरैना और ग्वालियर से पकड़े गए चोरों से चोरी की नौ बाइक व दो एक्टिवा बरामद की हैं। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद कई अन्य वारदाातों का खुलासा हो सकता है। पुलिस अब पकड़े गए चोरों से पूछताछ कर अन्य वाहनों की बरामादगी में जुट गई है। 
शौक पूरा करने के लिए बने चोरपुलिस पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए चोर शौक पूरा करने के लिए और खर्चे पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। हर वारदात में दो से तीन सदस्यीय टीम काम करती थी और मात्र कुछ ही मिनट में वाहन पार कर ले जाते थेवर्जनकंपू थाना पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा है। पकड़े गए वाहन चोरों से कई वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक दर्जन के करीब वाहन बरामद किए हैंं