नगदी सहित एक लाख का माल पार.बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के गरगज कॉलोनी की घटना ग्वालियर। दरवाजा खुला छूटा तो चोर नगदी व सामान पार कर ले गए। वारदात बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के गरगज कॉलोनी की है। घटना का पता सुबह साढ़े तीन बजे चला जब पीडि़त की आंख खुली तो सामान गायब था। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैबहोड़ापुर थाना क्षेत्र के गरगज कॉलोनी निवासी अजय पुत्र दुर्गा प्रसाद छात्र है और मूलत: दतिया का रहने वाला है। यहां पर उसके साथ ही गोलू सैंडो नामक एक अन्य छात्र भी रहता है। बीती रात खाना खाने के बाद वह सो गए थे और सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब गोलू की नींद खुली तो पता चला कि कमरे में रखा उनके मोबाइल, सैमसंग कंपनी का टेबलेट, 25 हजार रुपए नगदी के साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ ही अन्य सामान भी नहीं हैं। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई हैनगदी, जेवर ले गए चोरग्वालियर थाना क्षेत्र के शील नगर निवासी केदार सिंह प्राइवेट जॉब करते हैं। बीते रोज वह किसी काम से बाहर गए थे और घर पर ताला डाल गए थे। सूना घर देखकर चोरों ने धावा बोला और अलमारी से नगदी 1 हजार रुपए के साथ ही सोने व चांदी के जेवर पार कर ले गए। वारदात का पता सुबह चला जब वह वापस आए तो ताले टूटे थे और नगदी व जेवर गायब थे। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़त ने बताया कि चोर जेवर कौन-कौन से ले गए हैं, इसका पता परिजनों के आने पर चलेगाछत के रास्ते आए ले गए चेक बालमाधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा निवासी विजय सोलंकी पेट्रोल पंप मेंटेनेंस का काम करते हंै। बीते रोज छत के रास्ते आए चोर उनके घर से 12 चेक बॉल पीतल की कीमती करीब एक लाख रुपए की चोरी कर ले गए। वारदात का पता रात नौ बजे चला जब वह सामान चेक करने पहुंचे। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैचोर ले उड़े जेवर व नगदीविश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नई बस्ती महलगांव निवासी धनीराम पुत्र हीरा लाल के घर पर धावा बोलकर चोर नगदी बीस हजार रुपए व सोने तथा चांदी के जेवर पार कर ले गए। वारà

Jun 03 2021