दांव लगाते नौ धरे ग्वालियर। ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों को हजीरा थाना पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा है। पकड़े गए जुआरियों से पुलिस ने नगदी व ताश की गड्डी बरामद की है। जबकि मौका पाकर करीब आधा दर्जन जुआरी खिसक गए। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैहजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेशम मील मेंं जुआ का फड़ लगा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी तो पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे। जिनका पीछा कर नौ जुआरी दबोच लिए, जबकि उनके कुछ साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों से 16 हजार 200 रुपए बरामद कर मामला दर्ज कर लिया हैयह पकड़े गएपकड़े गए जुआरियों ने अपने नाम जावेद अली, दीपेश वर्मा, भाव सिंह लोधी, विजय वर्मा, अमित सेंगर, विनोद शर्मा, देवेन्द्र शिवहरे, रवि कुशवाह, अविरल कटारे बताए है

Jun 03 2021