-
-
कंटेनर ने बाइक सवार को कुचला ग्वालियर। तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना भरतरी पुल के पास बीती रात की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मृतक का शव पीएम हाउस भेज कर कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शिक्षक कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार बीती रात से अपने घर जा रहा था। अभी वह भरतरी पुल के पास पहुंचा था कि तभी तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर क्रमांक एचआर 55 एसी 4176 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया
—Jun 12 2021 -
छात्र लापता, अपहरण का मामला दर्जमाधौगंज व जनकगंज थाना क्षेत्र की घटना ग्वालियर। घर से खेलने की कहकर निकला चौदह वर्षीय छात्र लापता हो गया। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा इलाके की है। छात्र के लापता होने का पता चलते ही परिजनों ने तलाश की और जब उसका कहीं पर पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैमाधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा निवासी राजकुमार चौरसिया प्राइवेट जॉब करते हैं। बीते रोज उनका चौदह वर्षीय बेटा घर से खेलने के लिए निकला था और उसके बाद वह वापस नहीं आया। काफी देर तक छात्र वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कही पर भी पता नहीं चला। छात्र का पता नहीं चलने पर परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी हैबाजार की कहकर निकला छात्र लापता जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा निवासी धीर सिंह पुत्र भवानी सिंह का सोलह वर्षीय बेटा बीते रोज बाजार से सामान लेने जाने की कहकर निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं आया। छात्र के वापस नहीं आने पर परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन छात्र नहीं मिला। छात्र के ना मिलने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया हैसोलह वर्षीय किशोर लापता हुआ है, अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द ही छात्र को तलाश लिया जाएगा
—Jun 12 2021 -
युवक को तलवार मारी, परिवार को भी लाठी सरियों से पीटापिता-पुत्र सहित बहनोई की हालत गंभीरग्वालियर थाना क्षेत्र के चंद्रनगर की घटना ग्वालियर। चोरी गई बैटरी के बारे में पूछताछ करने पर युवक तथा उसके परिवार वालों ने घर में घुसकर तलवार, फरसा, लाठी और सरिया से हमला बोलकर एक युवक व उसके पिता तथा बहनोई को अधमरा कर दिया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के चंद्रनगर में बीती रात नौ बजे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही हमलावर भाग निकले। घायलों को उपचार के लिए भेज कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी अपने घरों से फरार मिले हैंग्वालियर थाना क्षेत्र के चंद्र नगर निवासी संतोष पुत्र सुरेश सिंह राजपूत की ऑटो चलाता है। बीती रात अज्ञात चोरों ने उनकी ऑटो की बैटरी पार कर दी। जब उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि पास ही रहने वाला राजेश गुर्जर देर रात तक गली में घूम रहा था। इस पर उसने चोर के बारे में पूछताछ की तो उसने बैटरी चोरी करने से इनकार कर दिया। उस समय बात आई-गई हो गई और रात करीब नौ बजे राजेश, अपने परिजनों अशोक सिंह, राहुल सिंह, संतोष, सुनील, अनिल, मनोज, अशोक का बड़ा भाई, मुनेश तथा सुनील की मां लाठी, सरिया, तलवार तथा फरसा लेकर पहुंचे और संतोष को पकड़कर मारपीट कर तलवार मार दी। जब उसे बचाने के लिए संतोष के पिता सुरेश तथा बहनोई कल्ला में लाठी सरियों से हमला कर मारपीट कर दी। विवाद का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिले
—Jun 12 2021 -
कांगे्रस नेता बालेन्दु शुक्ला से मांगी 50 लाख की रंगदारीविश्वविद्यालय थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला ग्वालियर। कांग्रेस नेता के फार्म हाउस पर आधा दर्जन बदमाश पहुंचे और चौकीदार को धमकाकर जमीन जोतने लगे। जब चौकीदार ने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी दी कि अगर जमीन पर पैर रखना है तो मालिक से कह देना पचास लाख रुपए दे जाएं। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के औहदपुर की है। घमकी से घबराए चौकीदार ने कांग्रेस नेता को मामले की सूचना दी और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैकांग्रेस नेता बालेन्दु शुक्ल का औहदपुर में फार्म हाउस है। फार्म हाउस की देखभाल करने के लिए मुरार निवासी आत्माराम शर्मा चौकीदारी का काम करता है। बीती रात वह फार्म हाउस पर चौकीदारी कर रहा था, कि तभी वहां पर दाऊदयाल गुर्जर अपने साथियों के साथ आया और चौकीदार आत्माराम शर्मा से धक्कामुक्की कर जमीन छोड़कर जाने को कहा और धमकी दी कि जब तक कांग्रेस नेता पचास लाख रुपए नहीं देते, तब तक वह जमीन पर पैर भी ना रखें और दिखा तो जान से मार दूंगा। धमकी से घबराए चौकीदार ने कांग्रेस नेता को सूचना दी और थाने जा पहुंचा। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपी दाऊदयाल गुर्जर के खिलाफ रंगदारी और टेरर टैक्स मांगने का मामला दर्ज कर लिया हैपहले भी दी थी धमकीचौकीदार ने पुलिस अफसरों को बताया कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले 24 मई को भी आरोपी जबरन फार्म हाउस पर अपने आधा दर्जन साथियों के साथ आया था और जमीन जोतना शुरू कर दी थी। उसने विरोध किया था तो आरोपियों ने उसे पचास लाख रुपए का टेरर टैक्स मांगा था। इसकी जानकारी उसने कांग्रेस नेता को दी थी और उन्होंने जल्द ही कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया थादहशत में चौकीदारदो बार घटना घटित होने से चौकीदार दहशत में है और उसने फार्म हाउस पर जाने से इनकार कर दिया है। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। कांग्रेस नेता बालेन्दु शुक्ल का कहना है कि धमकी देने वाले को वह नहीं जानते है और वह चौकीदार को धमकी क्यों दे रहा है पता नहीं। चौकीदार का कहना है कि आरोपी उससे पचास लाख रुपए के टेरर टैक्स की मांग कर रहे हैवर्जनकांग्रेस नेता के चौकीदार को दाऊदयाल गुर्जर द्वारा पà
—Jun 12 2021 -
बेरोजगारी से परेशान इंजीनियर फांसी पर झूला अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन ने फांसी लगाकर दी जान ग्वालियर। बेरोजगारी से परेशान एक इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटावाले मोहल्ला में बीती रात करीब 11 बजे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा हैग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटावाला मोहल्ला निवासी योगेश माठे (26) पुत्र बहादुर सिंह माठे ने मैकेनिकल से इंजीनियरिंग की और अभी जॉब की तलाश कर रहा था। कुछ दिनों से वह नौकरी ना मिलने से काफी परेशान चल रहा था। बीती रात खाना खाने के बाद वह घर की तीसरी मंजिल पर पहुंचा और फांसी लगाकर जान दे दी। हादसे का पता उस समय चला जब रात करीब 11 बजे परिजन उसे तलाशते हुए ऊपरी मंजिल पर पहुंचे तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ था। मामले का पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। पड़ताल में पता चला है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है और अभी नौकरी नहीं मिलने से परेशान चल रहा थाड्यूटी से आया और लगा ली फांसीबहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल सरकारी मल्टी निवासी अनिल पुत्र रामबाबू मल्होत्रा जियो टेलीकॉम कंपनी में सेल्स का काम करता है। बीती शाम वह घर पर आया और खाना खाने के बाद बाइक दूसरे मकान पर रखने की कहकर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। उसके वापस नहीं आने पर पत्नी उसे तलाशते हुए दूसरे मकान पर पहुंची तो अनिल फांसी के फंदे पर लटका मिला। पति को फंदे पर लटका देखकर पीडि़ता ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता नहीं चला है कि उसने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दी हैखाना खाया और लगा ली फांसीबहोड़ापुर थाना क्षेत्र के न्यू फोर्ट व्यू कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय शिवप्रताप सिंह सेंगर पुत्र रणवीर सिंह सेंगर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता रात करीब 12 बजे चला जब परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटके à
—Jun 12 2021 -
पुलिस चौकी से आई आवाज, बहारो फूल बरसाओ(मेन हैडिंगलोगों ने बनाया वीडियो, रात में ही किया वायरल ग्वालियर। आधी रात को अचानक रंगीले गाने बजने से लोगों की नींद खुल गई, जब बाहर आकर देखा तो पुलिस सहायता केन्द्र के सामने एक युवक हाथ में माइक लिए हुए पुलिस के साउंड सिस्टम पर बहारो फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है, गाना गा रहा था । युवक को देखकर लोग मजे लेने लगे और युवक का वीडियो बनाने के साथ ही गानों की फरमाइश भी होने लगी। चौकी पर गाने गाए जाने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस को देखते ही गाना गा रहा युवक माइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस जवानों ने उसे पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया हैयह हुआबीती रात अचानक हजीरा चौराहे पर बनी पुलिस चौकी के एनाउंसमेंट साउंड सिस्टम पर फिल्मी गाने गूंजने लगे। गाने सुनते ही लोग घरों से बाहर आए और देखा कि एक युवक हजीरा पुलिस सहायता केन्द्र पर गाने गा रहा था। लोग भी गाना सुनने के लिए एकत्रित हो गए और युवक से गाना गाने की फरमाइश करने लगे। गाना गाने के साथ ही युवक शेरो-शायरी भी करने लगा। युवक के अंदाज को देखते ही लोगों ने उसका वीडियो बनाया और सोशल साइट पर अपलोड कर दियापहुंची पुलिस, भागा युवकपुलिस सहायता केन्द्र के साउण्ड सिस्टम पर आधी रात को युवक द्वारा गाना गाने का पता चलते ही पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे, पुलिस जवानों को देखते ही युवक ने दौड़ लगा दी और गलियों से होता हुआ भाग निकला। वहीं जो लोग गाने का मजा ले रहे थे पुलिस ने उनको नैतिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाते हुए घर जाने के लिए रवाना कियामानसिक कमजोर है युवक थाना प्रभारी हजीरा आलोक परिहार ने बताया कि गश्त के चलते पुलिस सहायता केन्द्र बंद था और इसी बीच एक मानसिक रूप से कमजोर युवक वहां पहुंचा और उसने साउंड सिस्टम शुरू कर दिया था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक भाग निकला अब उसे तलाशकर मानसिक चिकित्सक से उपचार कराया जाएगा। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है
—Jun 12 2021 -
-
-
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -












