छात्र लापता, अपहरण का मामला दर्जमाधौगंज व जनकगंज थाना क्षेत्र की घटना ग्वालियर। घर से खेलने की कहकर निकला चौदह वर्षीय छात्र लापता हो गया। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा इलाके की है। छात्र के लापता होने का पता चलते ही परिजनों ने तलाश की और जब उसका कहीं पर पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैमाधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा निवासी राजकुमार चौरसिया प्राइवेट जॉब करते हैं। बीते रोज उनका चौदह वर्षीय बेटा घर से खेलने के लिए निकला था और उसके बाद वह वापस नहीं आया। काफी देर तक छात्र वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कही पर भी पता नहीं चला। छात्र का पता नहीं चलने पर परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी हैबाजार की कहकर निकला छात्र लापता जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा निवासी धीर सिंह पुत्र भवानी सिंह का सोलह वर्षीय बेटा बीते रोज बाजार से सामान लेने जाने की कहकर निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं आया। छात्र के वापस नहीं आने पर परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन छात्र नहीं मिला। छात्र के ना मिलने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया हैसोलह वर्षीय किशोर लापता हुआ है, अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द ही छात्र को तलाश लिया जाएगा
Jun 12 2021
छात्र लापता, अपहरण का मामला दर्ज
माधौगंज व जनकगंज थाना क्षेत्र की घटना
ग्वालियर। घर से खेलने की कहकर निकला चौदह वर्षीय छात्र लापता हो गया। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा इलाके की है। छात्र के लापता होने का पता चलते ही परिजनों ने तलाश की और जब उसका कहीं पर पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा निवासी राजकुमार चौरसिया प्राइवेट जॉब करते हैं। बीते रोज उनका चौदह वर्षीय बेटा घर से खेलने के लिए निकला था और उसके बाद वह वापस नहीं आया। काफी देर तक छात्र वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कही पर भी पता नहीं चला। छात्र का पता नहीं चलने पर परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
बाजार की कहकर निकला छात्र लापता
जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा निवासी धीर सिंह पुत्र भवानी सिंह का सोलह वर्षीय बेटा बीते रोज बाजार से सामान लेने जाने की कहकर निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं आया। छात्र के वापस नहीं आने पर परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन छात्र नहीं मिला। छात्र के ना मिलने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
वर्जन
सोलह वर्षीय किशोर लापता हुआ है, अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। जल्द ही छात्र को तलाश लिया जाएगा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









