मुख्यमंत्री चौहान ने महाराणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल की जयंती पर किया नमन

Jun 13 2021

ग्वालियर 13 जून / मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर महाराणा प्रताप औरमहाराजा छत्रसाल की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने महाराणाप्रताप को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन होम करदेने वाले शौर्य और पराक्रम के प्रतीक वीर महाराणा प्रताप की गौरव गाथा सदैव हम सबको मातृभूमि की सेवाके लिए प्रेरित करती रहेगीमुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यकालीन भारत में विदेशी आतताइयों से बुंदेलखंड की स्वतंत्रता के लिएलगातार संघर्ष करने वाले बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल के संघर्षपूर्ण जीवन का स्मरण किया।