बेरोजगारी से परेशान इंजीनियर फांसी पर झूला अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन ने फांसी लगाकर दी जान ग्वालियर। बेरोजगारी से परेशान एक इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटावाले मोहल्ला में बीती रात करीब 11 बजे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा हैग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटावाला मोहल्ला निवासी योगेश माठे (26) पुत्र बहादुर सिंह माठे ने मैकेनिकल से इंजीनियरिंग की और अभी जॉब की तलाश कर रहा था। कुछ दिनों से वह नौकरी ना मिलने से काफी परेशान चल रहा था। बीती रात खाना खाने के बाद वह घर की तीसरी मंजिल पर पहुंचा और फांसी लगाकर जान दे दी। हादसे का पता उस समय चला जब रात करीब 11 बजे परिजन उसे तलाशते हुए ऊपरी मंजिल पर पहुंचे तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ था। मामले का पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। पड़ताल में पता चला है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है और अभी नौकरी नहीं मिलने से परेशान चल रहा थाड्यूटी से आया और लगा ली फांसीबहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल सरकारी मल्टी निवासी अनिल पुत्र रामबाबू मल्होत्रा जियो टेलीकॉम कंपनी में सेल्स का काम करता है। बीती शाम वह घर पर आया और खाना खाने के बाद बाइक दूसरे मकान पर रखने की कहकर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। उसके वापस नहीं आने पर पत्नी उसे तलाशते हुए दूसरे मकान पर पहुंची तो अनिल फांसी के फंदे पर लटका मिला। पति को फंदे पर लटका देखकर पीडि़ता ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता नहीं चला है कि उसने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दी हैखाना खाया और लगा ली फांसीबहोड़ापुर थाना क्षेत्र के न्यू फोर्ट व्यू कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय शिवप्रताप सिंह सेंगर पुत्र रणवीर सिंह सेंगर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता रात करीब 12 बजे चला जब परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटके à

Jun 12 2021

 

बेरोजगारी से परेशान इंजीनियर फांसी पर झूला 
अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन ने फांसी लगाकर दी जान
ग्वालियर। बेरोजगारी से परेशान एक इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटावाले मोहल्ला में बीती रात करीब 11 बजे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। 
ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटावाला मोहल्ला निवासी योगेश माठे (26) पुत्र बहादुर सिंह माठे ने मैकेनिकल से इंजीनियरिंग की और अभी जॉब की तलाश कर रहा था। कुछ दिनों से वह नौकरी ना मिलने से काफी परेशान चल रहा था। बीती रात खाना खाने के बाद वह घर की तीसरी मंजिल पर पहुंचा और फांसी लगाकर जान दे दी। हादसे का पता उस समय चला जब रात करीब 11 बजे परिजन उसे तलाशते हुए ऊपरी मंजिल पर पहुंचे तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ था। मामले का पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। पड़ताल में पता चला है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है और अभी नौकरी नहीं मिलने से परेशान चल रहा था। 
ड्यूटी से आया और लगा ली फांसी
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल सरकारी मल्टी निवासी अनिल पुत्र रामबाबू मल्होत्रा जियो टेलीकॉम कंपनी में सेल्स का काम करता है। बीती शाम वह घर पर आया और खाना खाने के बाद बाइक दूसरे मकान पर रखने की कहकर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। उसके वापस नहीं आने पर पत्नी उसे तलाशते हुए दूसरे मकान पर पहुंची तो अनिल फांसी के फंदे पर लटका मिला। पति को फंदे पर लटका देखकर पीडि़ता ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता नहीं चला है कि उसने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दी है। 
खाना खाया और लगा ली फांसी
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के न्यू फोर्ट व्यू कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय शिवप्रताप सिंह सेंगर पुत्र रणवीर सिंह सेंगर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता रात करीब 12 बजे चला जब परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटके देखा तो उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने आत्महत्या की है। 
वर्जन
दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते वह फांसी पर झूले हंै। मर्ग कायम कर शवों को पीएम हाउस भेज दिया है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी