पुलिस चौकी से आई आवाज, बहारो फूल बरसाओ(मेन हैडिंगलोगों ने बनाया वीडियो, रात में ही किया वायरल ग्वालियर। आधी रात को अचानक रंगीले गाने बजने से लोगों की नींद खुल गई, जब बाहर आकर देखा तो पुलिस सहायता केन्द्र के सामने एक युवक हाथ में माइक लिए हुए पुलिस के साउंड सिस्टम पर बहारो फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है, गाना गा रहा था । युवक को देखकर लोग मजे लेने लगे और युवक का वीडियो बनाने के साथ ही गानों की फरमाइश भी होने लगी। चौकी पर गाने गाए जाने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस को देखते ही गाना गा रहा युवक माइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस जवानों ने उसे पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया हैयह हुआबीती रात अचानक हजीरा चौराहे पर बनी पुलिस चौकी के एनाउंसमेंट साउंड सिस्टम पर फिल्मी गाने गूंजने लगे। गाने सुनते ही लोग घरों से बाहर आए और देखा कि एक युवक हजीरा पुलिस सहायता केन्द्र पर गाने गा रहा था। लोग भी गाना सुनने के लिए एकत्रित हो गए और युवक से गाना गाने की फरमाइश करने लगे। गाना गाने के साथ ही युवक शेरो-शायरी भी करने लगा। युवक के अंदाज को देखते ही लोगों ने उसका वीडियो बनाया और सोशल साइट पर अपलोड कर दियापहुंची पुलिस, भागा युवकपुलिस सहायता केन्द्र के साउण्ड सिस्टम पर आधी रात को युवक द्वारा गाना गाने का पता चलते ही पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे, पुलिस जवानों को देखते ही युवक ने दौड़ लगा दी और गलियों से होता हुआ भाग निकला। वहीं जो लोग गाने का मजा ले रहे थे पुलिस ने उनको नैतिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाते हुए घर जाने के लिए रवाना कियामानसिक कमजोर है युवक थाना प्रभारी हजीरा आलोक परिहार ने बताया कि गश्त के चलते पुलिस सहायता केन्द्र बंद था और इसी बीच एक मानसिक रूप से कमजोर युवक वहां पहुंचा और उसने साउंड सिस्टम शुरू कर दिया था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक भाग निकला अब उसे तलाशकर मानसिक चिकित्सक से उपचार कराया जाएगा। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है

Jun 12 2021