महिला के गले पर झपट्टा मारकर एक्टिवा सवार लूट ले गए सोने की चेन

Jun 11 2021

ग्वालियर। एक्टिवा सवार बदमाश कफ्र्यू के बीच एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ले गए। वारदात थाटीपुर शालीमार गार्डन के पास हुई है। वारदात के बाद बदमाश एक्टिवा की स्पीड बढ़ाकर भाग गए। बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों को पकडऩे जाल भी बिछाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है। लूटी गई चेन की कीमत 50 हजार रुपए बताई गई है।
शहर के मयूर मार्केट में रहने वाली सुंनीता सेंगर मंदिर के लिए अपनी स्कूटी पर सवार होकर निकली थीं। अभी वह थाटीपुर में शालीमार गार्डन के पास पहुंची थी कि कि सुनीता के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। सुनीता ने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और मोबाइल पर बात करने लगी। इसी समय वहां पीछे से एक्टिवा सवार तीन बदमाश निकले। यह सुनीता के पास पहुंचे और झपट्टा मार सोने की चेन लूट ले गए। चेन टूटते ही सुनीता चिल्लाते हुए उनके पीछे भागी, लेकिन लुटेरे भाग गए। रात का समय था इसके बाद भी महिला का शोर सुनकर राहगीर एकत्रित हो गए। साथ ही पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी की पड़ताल शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
अनलॉक हुए झपट्टामार
बाजार अनलॉक होने के बाद बाइक सवार झपट्टा मार भी अनलॉक हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ वादादात को अंजाम दिया है। 15 दिन में शहर में इस तरह की लूट और लूट के प्रयास के 7 मामले सामने आ चुके हैं। इससे साफ होता है के कि बाइक या एक्टिवा सवार बदमाश कितने बेखौफ हैं।
पीड्तिा ने पुलिस को कि झपट्टा मारने वालों का चेहरा तो नहीं देखा है, लेकिन तीनों बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल के बीच की होगी। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहने था। पुलिस इसी हुलिया के आधार पर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सुराग तलाश रही है।