युवक को तलवार मारी, परिवार को भी लाठी सरियों से पीटापिता-पुत्र सहित बहनोई की हालत गंभीरग्वालियर थाना क्षेत्र के चंद्रनगर की घटना ग्वालियर। चोरी गई बैटरी के बारे में पूछताछ करने पर युवक तथा उसके परिवार वालों ने घर में घुसकर तलवार, फरसा, लाठी और सरिया से हमला बोलकर एक युवक व उसके पिता तथा बहनोई को अधमरा कर दिया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के चंद्रनगर में बीती रात नौ बजे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही हमलावर भाग निकले। घायलों को उपचार के लिए भेज कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी अपने घरों से फरार मिले हैंग्वालियर थाना क्षेत्र के चंद्र नगर निवासी संतोष पुत्र सुरेश सिंह राजपूत की ऑटो चलाता है। बीती रात अज्ञात चोरों ने उनकी ऑटो की बैटरी पार कर दी। जब उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि पास ही रहने वाला राजेश गुर्जर देर रात तक गली में घूम रहा था। इस पर उसने चोर के बारे में पूछताछ की तो उसने बैटरी चोरी करने से इनकार कर दिया। उस समय बात आई-गई हो गई और रात करीब नौ बजे राजेश, अपने परिजनों अशोक सिंह, राहुल सिंह, संतोष, सुनील, अनिल, मनोज, अशोक का बड़ा भाई, मुनेश तथा सुनील की मां लाठी, सरिया, तलवार तथा फरसा लेकर पहुंचे और संतोष को पकड़कर मारपीट कर तलवार मार दी। जब उसे बचाने के लिए संतोष के पिता सुरेश तथा बहनोई कल्ला में लाठी सरियों से हमला कर मारपीट कर दी। विवाद का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिले
Jun 12 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









