दुष्कर्म का आरोपित धर्मवीर सिंह भदौरिया भिंड में छिपा था, पुलिस ने पकड़ा
Jun 11 2021
ग्वालियर। दुष्कर्म का आरोपित व्यापारी व कई प्रमुख सामाजिक संगठनों से जुड़े धर्मवीर सिंह भदौरिया को महिला थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस को आरोपित के भिंड में छिपे होने की सूचना मिली थी। एक सप्ताह में आरोपित के खिलाफ दो छात्राओं ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने के प्रकरण दर्ज कराए थे। पहला प्रकरण महिला थाने में दर्ज हुआ था। दूसरा प्रकरण बुधवार को गोला का मंदिर थाने में दर्ज हुआ था। इससे पहले भी आरोपित के खिलाफ जनकगंज थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। आरोपित के पकड़े जाने के बाद और महिलाएं व युवतियां सामने आ सकती हैं, जो कि धर्मवीर का शोषण का शिकार हुईं हैं। धर्मवीर सिंह भदौरिया के पकड़े जाने पर पुलिस अधिकारी दोपहर तक चुप्पी साधे हुए हैं।
केआरजी की छात्रा ने महिला थाने में शिकायत की थी कि वह कंपू पर गल्र्स हास्टल में निवास करती थी। कोरोना संक्रमण काल में हास्टल बंद होने के बाद सहेली ने उसे गोला का मंदिर पर स्थित एक हास्टल में रूम दिला दिया। हास्टल से जुड़े धर्मवीर सिंह भदौरिया ने उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता यूपी की निवासी है। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसे रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने के लिए धमकाया भी और फ्लैट दिलाने का लालच भी दिया। किसी तरह से युवती आरोपित की निगरानी से बचकर अपने घर पहुंची और स्वजन के साथ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए महिला थाने आई। धर्मवीर सिंह भदौरिया के खिलाफ दूसरा प्रकरण गोला का मंदिर थाने में बुधवार को दर्ज हुआ था। युवती ने आरोप लगाया कि गोला का मंदिर पर स्थित फ्लैट में आगे पढऩे में मदद करने के बहाने बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया।
महिला थाना व गोला का मंदिर थाना पुलिस आरोपित की तलाश कर रहीं थी। पुलिस को शुक्रवार की सुबह सूचना मिली थी कि आरोपित भिंड में छिपा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जबकि सूत्रों का कहना है कि आरोपित पुलिस का दवाब बढऩे के बाद हाजिर हुआ है। महिला थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
आफिस पर जवान बैठा दिए थे,नजदीकी लोगों को भी बैठाकर रखा था
धर्मवीर सिंह भदौरिया को पकडऩे के लिए पुलिस ने आरोपित के दफ्तर पर जवान बैठाकर रखे थे। आफिस व घर की भी निगरानी कराई जा रही थी। नजदीकी लोगों पर आरोपित को पकडऩे के लिए दवाब बनाए हुई थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









