ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने किया सीसी रोड़ का भूमिपूजन, लगभग 26 लाख से बनेगी सीसी रोड़
Jun 12 2021
ग्वालियर 12 जून ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को शहर के वार्ड-11 स्थित गोसपुरा नम्बर-2 की विभिन्न गलियों में 25 लाख 80 हजार रूपये की लागत से बनने जा रही सीसी रोड का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर सुख-दुख में आपके साथ है। सरकार ने जरूरतमंदो की चिंता की है और उनको नि:शुल्क राशन दिया जा रहा हैइस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने जानकारी दी कि जल्द ही हजीरा सिविल अस्पताल में 20 बैडेड आईसीयू शुरू होने जा रहा है। साथ ही बच्चों के लिए 10 बिस्तर के आईसीयू की मंजूरी भी मिल चुकी है। अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जा रहा हैकार्यक्रम में सर्वश्री अशोक शर्मा, बृजमोहन शर्मा, मानसिंह राजपूत, वेदप्रकाश शिवहरे, के. के. कुशवाह सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









