-
-
-
-
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कलेक्टर ने किया योगाभ्यास
—Jun 21 2021 -
-
कर रहा था चोरी, गृहस्वामी ने दबोचा ग्वालियर। चोरी कर रहे एक चोर को गृहस्वामी के अचानक आने पर चोर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही ग्रहस्वामी ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए चोर को फरियादी ने पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैमुरार थाना क्षेत्र के नगर निगम कॉलोनी निवासी योगेश शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा रहते है। बीते रोज वह किसी काम से अपने दोसत शंशाक के घर गए थे और उनकी मां भी घर का ताला लगा कर पड़ोस में चली गई थी। इसी बीच एक चोर ने उनके घर का ताला तोड़ दिया और अलमारी तोडऩे का प्रयास करने लगा। चोर वारदात में सफल होता उससे पहले ही योगेश अपने दोस्त शंशाक के साथ वहां पर आ पहुंचा तो चोर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही योगेश व शंशाक ने उसे दबोच लिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए चोर ने पूछताछ में अपना नाम दुर्गेश पुत्र सियाराम शर्मा निवासी रतवाई बिजौली बताया है
—Jun 20 2021 -
आए थे शिकायत करने, पुलिस उठा ले गई पुलिस ग्वालियर। छेड़छाड़ की शिकायत करने आए पति-पत्नी शिकायत करने थाने में पहुंचते उससे पहले ही मुरैना पुलिस पति को उठा ले गई। घटना हजीरा थाने के सामने की है। हालांकि पत्नी ने पति को छ़ुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस अफसर और जवान पति को लेकर रवाना हो गई। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसियों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया हैहजीरा थाना क्षेत्र के माधवी नगर निवासी 25 वर्षीय महिला अपने पति के साथ हजीरा थाना पड़ोसी नितिन राजावत व शिवम राजावत द्वारा की गई छेड़छाड़ व मारपीट की शिकायत करने जा रही थी। अभी वह थाने से कुछ ही दूरी पर थे कि तभी एक पुलिस वाहन उनके पास रूका और उसमें सवार पुलिसकर्मियों ने पति को पकड़कर वाहन में बिठाने लगे। तभी हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की तो पता चला कि युवक को हिरासत में लेने वाली मुरैना के सिविल लाइन थाना पुलिस है और शराब के मामले में युवक आरोपी है और उसकी कार सिविल लाइन थाने में जब्त है। इसके बाद पुलिस युवक को लेकर मुरैना रवाना हो गई। वहीं हजीरा थाना पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। वहीं महिला के पति को आबकारी मामले में पूछताछ के लिए ले गई है
—Jun 20 2021 -
सेल्स मैनेजर ने लगाई चार लाख की चपतमहाराजपुरा थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला ग्वालियर। सेल्स मैनेजर ने एजेंसाी संचालक को 3 लाख 90 हजार रुपए की चपत लगा दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम की है। जब कंपनी संचालक ने पैसे मांगे तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि पैसे भूल जाओ नहीं तो जान से मार दूंगा। धमकी का शिकार पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैमहाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम निवासी सुनील कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा दिव्यांशी ट्रेडर्स के संचालक हैं और ट्रैक्टर पार्ट्स का विक्रय करते हैं। उनकी एजेंसी पर अखिलेश्वर सिंह राजावत पुत्र कृष्णेन्द्र सिंह राजावत निवासी अमलताश कॉलोनी कुंज विहार गोला का मंदिर सेल्स मैनेजर का काम करता है। अखिलेश्वर पर ही सेल्स व वसूली की जिम्मेदारी हैरिश्तेदारों को उधार दिया सामानपीडि़त ने पुलिस अफसरों को बताया कि अखिलेश्वर ने अपने रिश्तेदारों को करीब 12 लाख 75 हजार रुपए का सामान उधार दे दिया, जिसकी जिम्मेदारी अखिलेश्वर ने ली थी। कुछ समय बाद उसने बताया कि उसने अभी तक 3 लाख 90 हजार रुपए वसूल कर लिए हैं और उसका चेक उन्हें दिया, जिसे बैंक में लगाया तो चेक बाउंस हो गयादी धमकी और गालियांजब अखिलेश्वर से पैसों की मांग की तो आरोपी ने उसे धमकी देने के साथ ही गाली गलौज कर दी। साथ ही कहा कि अगर पैसे वापस मांगे और शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगापीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी
—Jun 20 2021 -
ला रहे थे अवैध शराब, क्राइम ने धरे100 पेटी शराब, पांच आरोपी, दो कार तथा एक लोडिंग मिली ग्वालियर। शहर में शराब खपाने आ रहे पांच तस्कर क्राइम ब्रांच की टीम ने एबी रोड से दबोचे है। तस्करों से एक लोडिंग मेें भरी 100 पेटी शराब के साथ ही दो कार भी पकड़ी है। क्राइम ब्रांच ने तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, कि वह शराब की खेप कहां से लेकर आते थे और कहां-कहां पर खपाते है। पुलिस अफसरों की माने तो पकड़े गए तस्करों से बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता हैडीएसपी क्राइम विजय भदौरिया व रत्नेश सिंह तोमर ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि शहर में खपाने के लिए बड़ी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना पर क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी पप्पू यादव व उप निरीक्षक मनोज परमार को सूचना की तस्दीक व कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। दो टीमें बनाकर क्राइम ब्रांच की टीम ने हाइवे पर जवान तैनात किए। देर रात एक लोडिंग तथा दो कारें आती दिखाई दी। शंका होने पर टीम को अलर्ट किया तो मनोज परमार की टीम में शामिल प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर, आरक्षक भगवती सोलंकी, राहुल यादव, योगेन्द्र ङ्क्षसह, रणवीर सिंह और हरिओम सिंह ने एबी रोड पर घेराबंदी की तो तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के चलते तस्कर भागने में सफल नहीं हो सकेलोडिंग में भरी थी सौ पेटीक्राइम ब्रांच ने जब लोडिंग की तलाशी ली तो उसमें 100 पेटी देशी मसाला शराब भरी हुई मिली। शराब बरामद होते ही क्राइम ब्रांच ने तस्करों की स्विप्ट डिजायर कार व बीट कार सहित पांचों तस्करों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम रूपेश यादव, करण जाटव, शाकिर खान, प्रदीप तथा आदित्य बताए हैहो सकता है बड़े रैकेट का खुलासापुलिस अफसरों की माने तो पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में इनके अन्य साथियों के साथ ही बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है। साथ ही शहर में अवैध शराब बेचने वालों का भी खुलासा हो सकता हैशराब तस्कर गिरोह के पांच सदस्य पकड़े हैं, पकड़े गए तस्करों से 100 पेटी शराब के साथ ही एक लोडिंग तथा दो कारें बरामद हुई हैं। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है
—Jun 20 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -












