ला रहे थे अवैध शराब, क्राइम ने धरे100 पेटी शराब, पांच आरोपी, दो कार तथा एक लोडिंग मिली ग्वालियर। शहर में शराब खपाने आ रहे पांच तस्कर क्राइम ब्रांच की टीम ने एबी रोड से दबोचे है। तस्करों से एक लोडिंग मेें भरी 100 पेटी शराब के साथ ही दो कार भी पकड़ी है। क्राइम ब्रांच ने तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, कि वह शराब की खेप कहां से लेकर आते थे और कहां-कहां पर खपाते है। पुलिस अफसरों की माने तो पकड़े गए तस्करों से बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता हैडीएसपी क्राइम विजय भदौरिया व रत्नेश सिंह तोमर ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि शहर में खपाने के लिए बड़ी मात्रा में अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना पर क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी पप्पू यादव व उप निरीक्षक मनोज परमार को सूचना की तस्दीक व कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। दो टीमें बनाकर क्राइम ब्रांच की टीम ने हाइवे पर जवान तैनात किए। देर रात एक लोडिंग तथा दो कारें आती दिखाई दी। शंका होने पर टीम को अलर्ट किया तो मनोज परमार की टीम में शामिल प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर, आरक्षक भगवती सोलंकी, राहुल यादव, योगेन्द्र ङ्क्षसह, रणवीर सिंह और हरिओम सिंह ने एबी रोड पर घेराबंदी की तो तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के चलते तस्कर भागने में सफल नहीं हो सकेलोडिंग में भरी थी सौ पेटीक्राइम ब्रांच ने जब लोडिंग की तलाशी ली तो उसमें 100 पेटी देशी मसाला शराब भरी हुई मिली। शराब बरामद होते ही क्राइम ब्रांच ने तस्करों की स्विप्ट डिजायर कार व बीट कार सहित पांचों तस्करों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम रूपेश यादव, करण जाटव, शाकिर खान, प्रदीप तथा आदित्य बताए हैहो सकता है बड़े रैकेट का खुलासापुलिस अफसरों की माने तो पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में इनके अन्य साथियों के साथ ही बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है। साथ ही शहर में अवैध शराब बेचने वालों का भी खुलासा हो सकता हैशराब तस्कर गिरोह के पांच सदस्य पकड़े हैं, पकड़े गए तस्करों से 100 पेटी शराब के साथ ही एक लोडिंग तथा दो कारें बरामद हुई हैं। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है
Jun 20 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









