टीकाकरण ही एकमात्र कोरोना से बचाव - ऊर्जा मंत्री तोमर कमेटी हॉल कांचमिल में सेवा भारती द्वारा चलाया गया टीकाकरण महाअभियान

Jun 21 2021

ग्वालियर 21 जून ऊर्जा मंत्री व जिले के कोविड प्रभारी श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कमेटी हॉल कांचमिल में टीकाकरण महाअभियान के शुभारंभ अवसर पर कहा कि प्रदेश व जिले में टीकाकरण का महाअभियान चलाया जा रहा है। इस महाअभियान में सभी की भूमिका निहित है। टीकाकरण ही एकमात्र कोरोना से बचाव है। हमें स्वयं व परिवार को सुरक्षित रखने के लिए टीका अवष्य लगवाना होगा। टीका लगवाने आयी बुजुर्ग महिला के चरण छूकर आग्रह किया कि अपने पूरे परिवार सहित पडोसियों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंटीकाकरण के महाअभियान में सेवा भारती संस्था द्वारा कमेटी हॉल कांचमिल में सुबह 6.30 से टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। क्षेत्र के नागरिकों द्वारा बडी उत्साह से टीक