सेल्स मैनेजर ने लगाई चार लाख की चपतमहाराजपुरा थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला ग्वालियर। सेल्स मैनेजर ने एजेंसाी संचालक को 3 लाख 90 हजार रुपए की चपत लगा दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम की है। जब कंपनी संचालक ने पैसे मांगे तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि पैसे भूल जाओ नहीं तो जान से मार दूंगा। धमकी का शिकार पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैमहाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम निवासी सुनील कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा दिव्यांशी ट्रेडर्स के संचालक हैं और ट्रैक्टर पार्ट्स का विक्रय करते हैं। उनकी एजेंसी पर अखिलेश्वर सिंह राजावत पुत्र कृष्णेन्द्र सिंह राजावत निवासी अमलताश कॉलोनी कुंज विहार गोला का मंदिर सेल्स मैनेजर का काम करता है। अखिलेश्वर पर ही सेल्स व वसूली की जिम्मेदारी हैरिश्तेदारों को उधार दिया सामानपीडि़त ने पुलिस अफसरों को बताया कि अखिलेश्वर ने अपने रिश्तेदारों को करीब 12 लाख 75 हजार रुपए का सामान उधार दे दिया, जिसकी जिम्मेदारी अखिलेश्वर ने ली थी। कुछ समय बाद उसने बताया कि उसने अभी तक 3 लाख 90 हजार रुपए वसूल कर लिए हैं और उसका चेक उन्हें दिया, जिसे बैंक में लगाया तो चेक बाउंस हो गयादी धमकी और गालियांजब अखिलेश्वर से पैसों की मांग की तो आरोपी ने उसे धमकी देने के साथ ही गाली गलौज कर दी। साथ ही कहा कि अगर पैसे वापस मांगे और शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगापीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी

Jun 20 2021