2 महीने बाद सैलानियों के लिए खुला चिड़ियाघर, बच्चों ने उत्साह से किये वन्य प्राणियों के दीदार

Jun 21 2021

ग्वालियर। कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 2 माह पूर्व आम सैलानियों के लिए बंद किए गए चिड़ियाघर को आज सोमवार से आम सैलानियों के लिए फिर से खोल दिया गया है। पहले दिन बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ वन्य प्राणियों के दीदार किएउपायुक्त चिड़ियाघर डॉ प्रदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आज सोमवार से प्रारंभ किए गए चिड़ियाघर में सैलानियों को प्रवेश कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए दिया गया। केवल मास्क लगाए हुए सैलानियों को ही चिड़ियाघर में प्रवेश दिया गया तथा उनको अच्छे से सैनिटाइज कराया गया। इसके साथ ही एक निर्धारित दूरी से ही वन्य प्राणियों को देखने के नियम का पालन कराया गयाश्री श्रीवास्तव ने बताया कि आज प्रथम दिवस लगभग 700 सैलानियों ने चिड़ियाघर का भ्रमण किया परिहार ने बताया कि कोविड-19 की गाइड लाइन के चलते रविवार को जारी कोरोना कर्फ्यू के कारण अब चिड़ियाघर का साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार के स्थान पर रविवार ही रहेगा। आगामी शुक्रवार को चिड़ियाघर आम सैलानियों के लिए खुला रहेगा