सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया कोरोना टीकाकरण महा अभियान के.शुभारंभ किया

Jun 21 2021

सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर और पूर्व मंत्री  जयभान सिंह पवैया कोरोना टीकाकरण महा अभियान के प्रेरक के रूप में जेएएच के टीकाकरण केन्द्र पर पहुँचे। विश्व योग दिवस पर उन्होंने यहाँ पर दीप प्रज्ज्वलन कर टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही टीका लगवाने आए नागरिकों को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन कियाइस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शरू कमल माखीजानी तथा सर्वश्री अतुल तारे डॉ रायजादा, जयंत शर्मा व कनवर मंगलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण नगर निगम आयुक्त  शिवम वर्मा, अधीक्षक जेएएच डॉ आर के एस धाकड़ व एडीएम श्री रिंकेश वैश्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे