जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव भी पहुँचीं उत्साहवर्धन करने जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीण अंचल की संभाली कमान
Jun 21 2021
ग्वालियर 21 जून विश्व योग दिवस पर आयोजित हुए कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव भी बतौर प्रेरक लोगों का उत्साहवर्धन करने विभिन्न ग्रामों में पहुँचीं। उन्होंने ग्राम उटीला और बंधोली में पहुँचकर ग्रामीणों का आह्वान किया कि गाँव का कोई भी नागरिक टीकाकरण से वंचित न रहे, जिससे कोरोना को रोका जा सके। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किशोर कान्याल दिनभर ग्रामीण अंचल के भ्रमण पर रहे और विभिन्न गाँवों में पहुँचकर सुचारू रूप से टीकाकरण सम्पन्न करायाइसी तरह जिला पंचायत प्रशासकीय समिति के उपाध्यक्ष श्री शांति शरण गौतम ने जनपद पंचायत भितरवार के अंतर्गत चीनौर सहित अन्य ग्रामों में पहुँचकर टीकाकरण कराने आए ग्रामीणजनों का पुष्पाहारों से स्वागत किया
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









