अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कलेक्टर ने किया योगाभ्यास
Jun 21 2021
ग्वालियर 21 जून 2021/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ग्वालियर में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों ने योग किया। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने अपने निवास स्थान पर भी योग अभ्यास कियाकोविड-19 के संक्रमण के कारण इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया। आम लोगों ने अपने घरों पर ही योग अभ्यास कर योग दिवस मनाया। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निवास स्थान पर एडीएम श्री रिंकेश वैश्य, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विकास जोशी भी शामिल हुएकलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने इस मौके पर संदेश दिया कि योग से काम करने की कुशलता में वृद्धि होती है। कार्य की गुणवत्ता, गतिशीलता बढ़ती है और व्यक्ति के व्यवहार में संवेदनशीलता आती है। इसके साथ ही समस्याओं के समाधान का सामर्थ्य भी बढ़ता है। सभी लोगों को प्रति दिन योगाभ्यास करने की जीवन में आदत डालना चाहिए
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









