-
-
मेडिकल छात्रा संदिग्ध हालात में छत से गिरकर घायल
—Jul 25 2023 -
-
-
छात्रा से घर में घुसकर रेप ग्वालियर। मां की सहेली के बेटे ने दोस्ती कर छात्रा को अपने जाल में फंसाया और अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर की है। घटना की शिकार पीडि़ता बदनामी के डर से शांत रही तो आरोपी उसका शोषण करने लगा। उससे परेशान होकर छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया तो बीती रात आरोपी उसके घर में आ धमका और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। छात्रा ने शोर मचाया तो परिजन आ गए और आरोपी धमकी देकर भाग गया। घटना का शिकार पीडि़ता थाने पहुंची ओर मामले की शिकातय की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैबहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी 21 वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है कि उसकी मां की सहेली के बेटे अनस हुसैन से घर आने और जाने पर परिचय हुआ और बातचीत होने लगी। इसके बाद वह उसे पसंद करने लगा शादी करने की कहा। इसी बीच मार्च 2023 में उसे अकेला देखकर उसके साथ गलत काम किया। बदनामी के डर से वह शांत रही और वह उसका शोषण करने लगा। बीती रात अनस ने उसे कॉल किया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया तो आरोपी छत के रास्ते उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब उसने विरोध करते हुए शोर मचाया तो उसके परिजन आ गए और आरोपी उसे धमकी देकर भाग गया। वारदात की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है
—Jul 24 2023 -
मंदिर में चोरी करते दो पकड़े, एक फरार ग्वालियर। आस्था पर चोट करने वाले दो चोरों को स्थानीय लोगों ने चोरी करते पकड़ा है, जबकि उनका एक साथी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पकड़े गए चोर को पुलिस को सौपा है। पुलिस ने पकड़े गए चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैबिलौआ थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित कारसदेव मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर में लगे घंटे व अन्य सामान चोरी कर लिया और वह वारदात को अंजाम देकर भागने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पास ही रहने वाले हरगोविन्द सिंह की नींद खुली और मंदिर में चोरी का पता चलते ही उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आते देखकर चोरों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन दो चोरों को लोगों ने पकड़ लिया और एक भाग निकला। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौक ेपर पहुंची और पकड़े गए चोरों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए चोरों की पहचान अजय कुशवाह व वीरसिंह कुशवाह निवासी बहादुरपुर तथा भागने वाले चोर का नाम बेताल कुशवाह बताया। पुलिस ने चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है कि यहां के अलावा उन्होंने कहां-कहा पर वारदातों को अंजाम दिया है
—Jul 24 2023 -
बच्चों के बदलाव पर रखें नजर ग्वालियर। मुरार में पांच साल की बच्ची से दो किशोरों द्वारा दुष्कर्म की घटना के बाद जब सुदर्शन एक्सप्रेस ने शहर के एक्सपर्ट से चर्चा की तो उनका कहना था कि समाज में विकृति बढ़ी है। परिजनों को बच्चों पर ध्यान देना चाहिए, समय-समय पर बातचीत करें, जिससे वह भटकाव के रास्ते पर ना जाएं। अभिभावकों का काम है कि उनसे कौन मिल रहा है और क्यों मिल रहा है। जिससे बालक व बालिका गलत संगत में ना पडें़ मित्रवत करें व्यवहारकिशोरमय बालक-बालिका के व्यवहार में उम्र के इस मोड पर बदलाव आता है, क्योंकि यही उम्र होती है, जब बच्चे भटकाव के रास्ते पर चले जाते हैं। जब भी इस तरह की स्थिति बने उनसे मित्रवत व्यवहार करें और उनसे ज्यादा से ज्यादा बात करें, जिससे वह उस भटकाव से बच सकें। यह बात एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने किशोरमय बच्चों में आ रहे भटकाव पर सुदर्शन एक्सपे्रस से चर्चा करते हुए कहीनाराजगी-गुमसुम है बदलाव का कारणकिशोर उम्र पर आते ही बच्चों में परिवर्तन आता है और इसका प्रमुख कारण गुमसुम रहना या फिर नाराज होना है। जब ऐसी स्थिति बने तो माता-पिता को उसे वॉच करना चाहिए। साथ ही ध्यान देना चाहिए कि वह किससे बात कर रहा है और उसकी बातचीत किस तरह की हो रही हैबच्चों को दें समय आजकल परिजन और बच्चे ज्यादातर अपना समय बिजी रखते हंै और सिर्फ पढ़ाई से संबंधित बातचीत के बाद अपने आप में बिजी हो जाते हैं, जिससे बच्चे बाहरी लोगों से मेलजोल रखना शुरू कर देते हंै, यह भी उनके लिए खतरनाक होता हैसोशल मीडिया पर रखें नजर बालक या बालिका सोशल मीडिया पर क्या देख रहा है और उसकी बातचीत किस-किस से हो रही है, इस पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि इस उम्र में गलत और सही का आकलन बालक या बालिका नहीं कर पाते हैं। साथ ही आजकल बच्चों में रील देखने का चलन बढ़ गया है, जिस पर अच्छाई के साथ गंदगी भी है, यह भी मानसिक विकृत्ति को बढ़ावा देती है
—Jul 24 2023 -
चाबी बनाने आए, नगदी-गहने समेट ले गए बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के पंचशील नगर की घटना फोटो- ग्वालियर। एक बार फिर से शहर में चाबी बनाने के नाम पर चोरी करने वाले गिरोह के सरदारों ने अपनी आमद दी है। शातिर बदमाश रिटायर्ड कर्मचारी के घर से जेवर व नगदी साफ कर गए। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शब्द प्रताप आश्रम के पास पंचशील नगर की है। घटना का शिकार पीडि़त थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के पंचशील नगर शब्द प्रताप आश्रम निवासी मुन्नी देवी बाथम पत्नी सीताराम बाथम ने बताया कि उनके पति माधव डिस्पेंसरी से रिटायर्ड कर्मचारी है और बीते रोज उनके घर के बाहर से चाबी ठीक कराने के लिए आवाज आई तो वह बाहर आई, क्योंकि उनका एक ताला खराब था। चाबी बनाने वाले दो सरदार थे। उनसे बातचीत करने के बाद पचास रुपए में चाबी बनाने का सौदा तय हुआ और उन्हें अंदर बुला लिया। मांगी गोदरेज की चाबी कुछ देर ताले को देखने के बाद उन्होंने अलमारी की चाबी मांगी तो उन्होंने अलमारी की चाबी लोकर उन्हें दे दी। कुछ देर चाबी से प्रयास करने के बाद उस पर हथौड़ा चलाया तो वह टेड़ी हो गई। जब वह उन पर नाराज हुई तो उन्होंने चाबी सुधारने का वादा किया और अलमारी के पास ले जाने को बोला, जब वह अलमारी के पास पहुंचते ही उसने चाबी लगाकर लॉक खोलने का प्रयास किया, इसके बाद उन्होंने उससे पानी मंगाया और जब वह पानी लेकर आई तो वह अगले दिन चाबी दूसरी लाकर ठीक करने का वादा कर चले गए। जब उन्होंने दूसरी चाबी से अलमारी खोलने का प्रयास किया, तो अलमारी नहीं खुली, काफी प्रयास के बाद अलमारी खुली तो पता चला कि उसमेें रखे नगदी व सोने का हार, कानों के टॉप्स, अंगूठी, व चांदी के जेवर गायब है। इसका पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से तलाश पुलिस ने पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दोनों आरोपियों के फुटेज मिले है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदेहियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा
—Jul 24 2023 -
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान ग्वालियर। पति से विवाद के नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बेहट थाना क्षेत्र की है। घटना का पता उस समय चला जब सुबह परिजन सोकर जागे तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेजकर मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी हैबेहट थाना क्षेत्र स्थित सुझार निवासी 19 वर्षीय रक्षा गुर्जर पत्नी गोलू गुर्जर ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब काफी सुबह होने के बाद भी वह अपने कमरे से नहीं निकली तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों का शौर सुनकर छत पर सो रहा गोलू नीचे आया और दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान से झांका तो पता चला कि अंदर रक्षा फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी हैढाई माह पूर्व हुई थी शादीपुलिस जांच में पता चला है कि रक्षा उन्नाव दतिया की रहने वाली है और उसका ढाई माह पूर्व दस मई को गोलू से विवाह हुआ था। विवाह के बाद कुछ दिन मायके में रहने के बाद ही वह वापस आई थीपति से हुआ था विवादपुलिस जांच में पता चला है कि आत्महत्या करने से पहले रक्षा और उसके पति के बीच कहासुनी हुई थी और उसके बाद नाराज होकर गोलू छत पर सोने चला गया था, जबकि रक्षा कमरे में ही थी। पुलिस अब मृतका के कमरे की तलाशी लेकर पता करेंगी कि मृतका ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट तो नहीं लिखा है। वहीं मामले का पता चलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए, फिलहाल उन्होंने अपने बयान नहीं दिए हैवर्जननवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर जान दी है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दीलिप समाधिया, थाना प्रभारी बेहट
—Jul 24 2023 -
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -













