जयारोग्य अस्पताल की ओपीडी में गर्मीजनित बीमारी के मरीजों की भीड़
Jul 25 2023
ग्वालियर। इन दिनों जयारोग्य अस्पताल की ओपीडी में गर्मीजनित मरीजों की खासी भीड़ उमड़ रही है। ओपीडी में प्रतिदिन लगभग तीन हजार मरीज पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस के चलते उल्टी-दस्त, चर्मरोग व वायरल फीवर के मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं इसके साथ ही इन दिनों आई फ्लू फैलने के कारण आंखों के मरीज भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
बता दें कि शहर में आई फ्लू जबरदस्त तरीके से फैल रहा है, हर घर और दफ्तरों में आई फ्लू के मरीज काला चश्मा लगाए देखे जा रहे हैं, हालांकि यह रोग तीन से चार दिन में ठीक हो जाता है। फिर भी संक्रामक रोग होने की वजह से यह शहर में तेजी से फैल रहा है। इसके अलावा उमस गर्मी के कारण लोग उल्टी दस्त से ग्रसित हो रहे है तथा चर्मरोग भी परेशानी का कारण बना हुआ है। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज उक्त बीमारियों के ही आ रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की ज्यादा भीड़ होने से अव्यवस्था भी फैल रही है। बहुत से मरीज भीड़ ज्यादा होने के कारण बिना चिकित्सा लाभ लिए ही लौटने को मजबूर हैं। इस संबंध में अस्पताल में मरीजों को उचित इलाज मिले इसके इंतजाम तो किए हैं लेकिन भीड़ ज्यादा होने से लोग परेशान हो रहे हैं।
दुर्दशा का शिकार है कमलाराजा अस्पताल का प्रतीक्षालय
शहर के कमलाराजा अस्पताल में स्थित अटेंडरों के आराम व प्रतीक्षा के लिए बनाया गया प्रतीक्षालय इन दिनों अस्पताल प्रशासन की उपेक्षा का शिकार है। यहां कोई भी व्यवस्था नहीं हैं ऐसे में अटेंडरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रतीक्षालय में और आसपास गंदगी के ढेर लगे हैं। यहां बदबू के कारण विश्राम करना तो दूर बैठना भी मुश्किल है।
अस्पताल प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण से अटेंडरों गंदगी के बीच ही बैठना पड़ रहा है। ऐसे में बाहर से आए मरीजों के परिजनों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। अटेंडरों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि प्रतीक्षालय के आसपास की सफाई करवाकर दुरुस्त किया जाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









