सांप के काटने पर महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत
Jul 25 2023
ग्वालिय। एक महिला की मौत सांप के काटने से हुई है। महिला गत देर रात अपने कमरे में सो रही थी तभी उसके गले पर सांप ने काट लिया। रात को गले पर जलन और घबराहट हुई तो महिला ने परिजन को बताया। घबराए परिजन उसे लेकर तत्काल हॉस्पिटल पहुंचे। घटना पुरानी छावनी के बरागांव की है। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसे सांप ने काटा है और जहर काफी फेल गया है। मामले का पता चलते ही महिला को पॉइजन वार्ड में भर्ती कराया। जहां पर उसने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर बसे बरा गांव निवासी 51 वर्षीय पार्वती बाई पत्नी पप्पू सिंह गृहिणी है। गत रात को वह घर के सारे काम खत्म कर बिस्तर पर सो रही थीं। रात करीब 11 बजे अचानक उन्हें कंधे के पास जलन हुई, उन्होंने सोचा कि किसी कीड़े ने काट लिया है। कमरे की लाइट जलाई तो कुछ भी नजर नहीं आया। इस पर पार्वती फिर से लेट गई, लेकिन जलन और घबराहट बढ़ती गई। रात 12 बजे के बाद अचानक उसकी हालत बिगडऩे लगी और शरीर पर नीला पडऩे लगा। जिस पर घबराहट में परिजन आनन फानन में महिला को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे और भर्ती कराया।
जब डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया तो देखा कि उसके गले पर सांप के काटने के निशान थे। जिस पर डॉक्टरों ने बताया कि इसे तो सांप ने काटा है। मामला समझ में आते ही महिला को पॉइजन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां पर मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है।
इस मामले में टीआई पुरानी छावनी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि एक महिला की सांप के द्वारा काटने से मौत हुई है। मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









