मंदिर में चोरी करते दो पकड़े, एक फरार ग्वालियर। आस्था पर चोट करने वाले दो चोरों को स्थानीय लोगों ने चोरी करते पकड़ा है, जबकि उनका एक साथी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पकड़े गए चोर को पुलिस को सौपा है। पुलिस ने पकड़े गए चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैबिलौआ थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित कारसदेव मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर में लगे घंटे व अन्य सामान चोरी कर लिया और वह वारदात को अंजाम देकर भागने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पास ही रहने वाले हरगोविन्द सिंह की नींद खुली और मंदिर में चोरी का पता चलते ही उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आते देखकर चोरों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन दो चोरों को लोगों ने पकड़ लिया और एक भाग निकला। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौक ेपर पहुंची और पकड़े गए चोरों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए चोरों की पहचान अजय कुशवाह व वीरसिंह कुशवाह निवासी बहादुरपुर तथा भागने वाले चोर का नाम बेताल कुशवाह बताया। पुलिस ने चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है कि यहां के अलावा उन्होंने कहां-कहा पर वारदातों को अंजाम दिया है
Jul 24 2023
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









