नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान ग्वालियर। पति से विवाद के नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना बेहट थाना क्षेत्र की है। घटना का पता उस समय चला जब सुबह परिजन सोकर जागे तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेजकर मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी हैबेहट थाना क्षेत्र स्थित सुझार निवासी 19 वर्षीय रक्षा गुर्जर पत्नी गोलू गुर्जर ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब काफी सुबह होने के बाद भी वह अपने कमरे से नहीं निकली तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों का शौर सुनकर छत पर सो रहा गोलू नीचे आया और दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान से झांका तो पता चला कि अंदर रक्षा फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतका के मायके पक्ष को सूचना दे दी हैढाई माह पूर्व हुई थी शादीपुलिस जांच में पता चला है कि रक्षा उन्नाव दतिया की रहने वाली है और उसका ढाई माह पूर्व दस मई को गोलू से विवाह हुआ था। विवाह के बाद कुछ दिन मायके में रहने के बाद ही वह वापस आई थीपति से हुआ था विवादपुलिस जांच में पता चला है कि आत्महत्या करने से पहले रक्षा और उसके पति के बीच कहासुनी हुई थी और उसके बाद नाराज होकर गोलू छत पर सोने चला गया था, जबकि रक्षा कमरे में ही थी। पुलिस अब मृतका के कमरे की तलाशी लेकर पता करेंगी कि मृतका ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट तो नहीं लिखा है। वहीं मामले का पता चलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी आ गए, फिलहाल उन्होंने अपने बयान नहीं दिए हैवर्जननवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर जान दी है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दीलिप समाधिया, थाना प्रभारी बेहट
Jul 24 2023
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









