कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में 145 आवेदकों की हुई सुनवाई
Jul 25 2023
ग्वालियर। कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में इस बार लगभग 145 आवेदक अपनी समस्यायें लेकर पहुँचे। जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार एवं अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरूण कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। जनसुनवाई में बहुत से जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम कराया गया। साथ ही जमीन संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिये संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में लगभग 127 आवेदन दर्ज किए गए। साथ ही डेढ़ दर्जन आवेदन निराकरण के लिये विभागीय अधिकारियों को सीधे सौंपे गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









